होम / World’s Most Admired Men 2021: शाह रुख खान और अमिताभ बच्चन भी लिस्ट में शामिल

World’s Most Admired Men 2021: शाह रुख खान और अमिताभ बच्चन भी लिस्ट में शामिल

Sachin • LAST UPDATED : December 16, 2021, 12:10 pm IST

इंडिया न्यूज, मुम्बई:

World’s Most Admired Men 2021 YouGov ने ‘विश्व के सबसे ‘एडमायर्ड मेन 2021’ की एक लिस्ट जारी की है। और टॉप 20 में 5 भारतीयों ने स्थान हासिल किया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस भी शामिल है। प्रियंका विमेंस लिस्ट में 10 नंबर पर है। वहीं इस लिस्ट में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का नाम भी शामिल है। इनके साथ 5 भारतीय नाम भी लिस्ट के टॉप 20 की शोभा बढ़ा रहे हैं। और ये अंदाजा लगाना तो बिल्कुल मुश्किल नहीं कि पहला नाम हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का है।

लिस्ट में जगह बनाने वाले टॉप 5 भारतीय हैं – पीएम नरेंद्र मोदी, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और विराट कोहली। ये 20 लो दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक हैं। इन्होंने इस पूरे साल किन्ही वजहों से सुर्खियां बटोरीं। (World’s Most Admired Men 2021)

YouGov एक ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट आधारित मार्केट रिसर्च और डेटा विश्लेषण फर्म है जिसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम में है। रिपोर्ट्स के आधार पर इस साल के अध्ययन ने 38 देशों में 42,000 से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया और अंत में YouGov ने ‘दुनिया के सबसे प्रशंसित पुरुषों 2021’ की लिस्ट तैयार की।

मनोरंजन जगत के इन दो नामों पर गौर करें तो ये शाह रुख खान की फैन फॉलोइंग ही है जो उनका इस लिस्ट में नाम है क्योंकि पिछले काफी सालों से उनकी कोई फिल्म पर्दे पर आई नहीं। तो वहीं दूसरी तरफ टीवी से लेकर सिनेमा पर छा जाने वाले 79 साल के अमिताभ बच्चन ने इस साल भी अपना दम दिखाया है। हाल ही में उनके गेम शो केबीसी ने अपने 1000 एपीसोड पूरे किए। (World’s Most Admired Men 2021)

इनके अलावा लिस्ट में दो नाम और शामिल हैं वो हैं क्रिकेट जगत के चमकते सितारे विराट कोहली और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर। ये नाम भी विश्व के लिए किसी परिचय के मोहताज नहीं। हालांकि विराट कोहली आजकल फिल्ड से ज्यादा विवादों में नजर आते हैं।

World’s Most Admired Men 2021

ALSO READ : Bigg Boss 15 News करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को लगाया गले

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT