होम / Wrestler Ritu Phogat Spotted at Airport

Wrestler Ritu Phogat Spotted at Airport

Mukta • LAST UPDATED : December 31, 2021, 3:42 pm IST

इंडिया न्यूज़, मुंबई

Wrestler Ritu Phogat Spotted at Airport हरियाणा के बलिया गांव में, पिता महावीर सिंह तथा माता शोभा कौर के लाडप्यार में पली-बड़ी रितु का पिता की तरह पहलवान बनने का सपना था। बचपन से अपनी दोनों बहनों को कुश्ती करते और उनकी सफलता को देख वह प्रेरित हो चुकी थी। अपने तीनों बेटियों को पहलवान बनाना और देश केलिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजयी होने के काबिल बनाना उनके पिताजी का सपना था। भारत जैसे देश में महिला का पहलवान बनना किसी चुनौती से कम नहीं था। बावजूद इसके, उनके पिता ने अपने स्तर पर अपनी बेटियों को प्रशिक्षण दिया। कुश्ती से ध्यान विचलित ना हो, इसलिए रितु फोगट ने दसवीं कक्षा तक ही पढाई की।
वर्ष 2011 में रितु ने 48 कि.ग्रा. फ्रीस्टाइल वर्ग से अपने करियर की शुरुआत की। बाद में 2014 में रितु ने क्रोएशिया के ज़गरेब में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर FILA जूनियर विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। 2016 में वार्षिक राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में रितु ने लगातार दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया था। उसके बाद 2016 में ही सिंगापुर में आयोजित 48 किग्रा वर्ग में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पहलवान रितु फोगट को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यंहा देखें सम्बंधित वीडियो

 

Read More: Welcome 2022 प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर शेयर कर किया नए साल का स्वागत

Connect With Us : Twitter Facebook

 

लेटेस्ट खबरें