India News (इंडिया न्यूज़), Celebs Breakup and Divorce, Year Ender 2023: साल 2023 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है और सबको नए साल का इंतजार है। यह साल कुछ सेलेब्स के लिए शानदार रहा, तो वहीं कुछ को पर्सनल लाइफ में दर्द झेलने पड़े। किसी का लंबा अफेयर खत्म हुआ, तो किसी की शादी टूट गई। वहीं, कुछ कपल तो आपसी सहमति से अलग हुए, तो कुछ के रिश्ते कड़वाहट के साथ खत्म हुए। इस लिस्ट में पॉपुलर एक्टर्स शामिल हैं। तो यहां जानिए उन सेलेब्स के बारे में, जिनके इस साल दिल टूटे हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी-आलिया

नवाजुद्दीन और आलिया के बीच तलाक से पहले काफी विवाद हुआ था। आलिया ने नवाजुद्दीन और उनके परिवार पर कई आरोप लगाए थे। इसके बाद दोनों ने 11 साल की शादी तोड़ने का फैसला किया।

अरबाज खान-जॉर्जिया

अरबाज खान और जॉर्जिया ने 4 साल का रिश्ता तोड़ दिया। दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ थे और एक-दूसरे के परिवार के भी क्लोज थे, लेकिन अचानक दोनों अलग हो गए। जॉर्जिया ने खुद ब्रेकअप के बारे में बताया था और कहा था कि उन्हें पहले से पता था ये रिश्ता हमेशा के लिए नहीं होगा। लेकिन उनके मन में हमेशा अरबाज के लिए फीलिंग रहेगी।

तारा सुतारिया-आदर जैन

तारा सुतारिया ने साल 2019 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं आदर जैन के साथ वह 2018 से रिलेशनशिप में थी। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और साथ ही हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते थे। कई साल साथ रहने के बाद इस साल दोनों का रिश्ता टूट गया। इतना ही नहीं आदर तो तारा से ब्रेकअप के बाद जल्द ही मूव ऑन कर गए और उनकी गर्लफ्रेंड भी है।

आसिम रियाज-हिमांशी खुराना

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना बिग बॉस में मिले और दोनों को प्यार हो गया। कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों का हाल ही में ब्रेकअप हो गया। हिमांशी और आसिम ने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की अनाउंसमेंट की। दोनों ने बताया कि धर्म की वजह से दोनों अलग हो रहे हैं।

कुशा कपिला-जोरावर

सोशल मीडिया स्टार से एक्ट्रेस बनीं कुशा कपिला ने भी इस साल पति जोरावर सिंह से अलग होने की अनाउंसमेंट की। दोनों ने साल 2017 में शादी की। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर मजेदार वीडियोज शेयर करते थे, लेकिन फिर अचानक दोनों ने अनाउंस किया कि अब दोनों रिश्ता तोड़ रहें हैं।

 

Read Also: