होम / Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 22nd March 2022 Written Update दुनिया को अलविदा कह देगी मंजरी! 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 22nd March 2022 Written Update दुनिया को अलविदा कह देगी मंजरी! 

Prachi • LAST UPDATED : March 22, 2022, 1:54 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 22nd March 2022 Written Update: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) इन दिनों टीवी पर खूब धमाल मचा रहा है। शो में जल्द ही अभिमन्यु यानी हर्षद चोपड़ा और अक्षरा यानी प्रणाली राठौड़ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसका फैंस को भी बेसब्री से इंतजार था।

लेकिन उनकी शादी से पहले ही अभि की मां मंजरी का एक्सीडेंट हो गया है। वह एक्सीडेंट किसी और से नहीं बल्कि आरोही की कार से होता है। लेकिन शो में आने वाले ट्विस्ट यहीं नहीं खत्म होते हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आगे ऐसा बहुत कुछ होने वाला है, जो लोगों को भी हैरान करके रख देगा।

मंजरी के एक्सीडेंट के बारे में सुनकर आरोही की हालत खराब हो जाती है

शो में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु, मंजरी को ढूंढ लेता है और उसे घायल हालत में अस्पताल लेकर पहुंचता है। वह जल्द से जल्द मंजरी का ऑपरेशन करने की कोशिश में लगा रहता है। दूसरी तरफ अक्षरा भी रोते हुए उसके पास पहुंचती है और बोलती है, “मां को कुछ नहीं होना चाहिए।” इसी बीच वहां पुलिसवाले पहुंच जाते हैं, जिनसे अभिमन्यु कहता है, “आप पता लगाइये कि ये एक्सीडेंट किसने किया। भले ही

एक्सीडेंट गलती से हुआ हो, लेकिन उसे मेरी मां को इस हालत में छोड़कर नहीं जाना चाहिए था।” वहीं मंजरी के एक्सीडेंट के बारे में सुनकर आरोही की हालत खराब हो जाती है। वह नील से पूछती है कि पुलिस ने पता लगाया कि एक्सीडेंट कैसे हुआ। इसपर नील उसे बताता है कि अभी तक कुछ नहीं पता चल पाया है। मां मंदिर के पास से मिली थीं। यह बात सुनकर आरोही के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

ऑपरेशन के दौरान ही मंजरी की सांसें चलना बंद हो जाती हैं

मंजरी के केस को लेकर अभिमन्यु पुलिस पर भड़क जाता है। पूछताछ अक्षरा से शुरू होती है, उससे पूछा जाता है कि मंदिर में मंजरी से हुई मुलाकात के बाद वह कहां थी। अक्षरा इसका जवाब देने ही वाली थी कि वहां नर्स आ जाती है। दूसरी तरफ आरोही, नील से एक्सीडेंट की लोकेशन पता करने की कोशिश करती है।

उसका जवाब सुनते ही आरोही के हाथ-पैर कांपने शुरू हो जाते हैं। ऑपरेशन के दौरान ही मंजरी की सांसें चलना बंद हो जाती हैं। यह देखकर अभिमन्यु, आनंद और महिमा परेशान हो जाते हैं। उन्हें ऐसा देख अक्षरा भागे-भागे आॅपरेशन थिएटर में जाती है, जहां वह देखती है कि मंजरी का ऑपरेशन रुक चुका है और अभिमन्यु उसके पास मायूस होकर बैठा है।

Read More:  Anupamaa Prequel on Disney Plus Hotstar अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा शो !

Read More: Brahmastra रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म की आखिरी शेड्यूल के लिए वाराणसी पहुंचे!

Read More:  Tiger Shroff And Kriti Sanon Shares Ganapath Set Photo एक्टर्स ने दिखाई नाइट शूटिंग की झलक

Connect With Us : Twitter Facebook

 

लेटेस्ट खबरें

LSG vs CSK : चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 177 रन का लक्ष्य, धोनी ने खेली तूफानी पारी
IPL 2024: कप्तान हार्दिक को नजरअंदाज कर आकाश मधवाल ने रोहित से ली सलाह, रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में दिलाई जीत-Indianews
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में हाई प्रोफाइल कानूनी लड़ाई को मिला क्लोजर, अमन सिंह भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी
Special Temple in India: इस मंदिर की खास प्रथा, पुरुष नहीं महिला कराती हैं पूजा-Indianews
अजय देवगन के आइकॉनिक पोज में दिखीं Deepika Padukone, रोहित शेट्टी ने Singham Again से पोस्टर किया जारी -Indianews
COVID-19: 613 दिनों तक कोविड से संक्रमित रहे पेसेंट की मौत, दुनिया में सबसे लंबे समय तक रहा पीड़ित
UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे करें चेक- Indianews