होम / मिलिए 'स्टार प्लस' द्वारा प्रस्तुत 'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' शो की नई पीढ़ी से!

मिलिए 'स्टार प्लस' द्वारा प्रस्तुत 'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' शो की नई पीढ़ी से!

Prachi • LAST UPDATED : October 21, 2021, 9:58 am IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस (Star Plus) लगभग हर भारतीय घराने के लिए हमेशा से मनोरंजन का स्रोत रहा है और अपनी विविध और दर्शकों से जुड़े कॉन्टेंट पेश करने के कारण वर्षों से उनका दिल जीतने में कामयाब रहा है। पूरे थका देने वाले दिन के बाद, स्टार प्लस की मनोरंजन भरी खुराक एक टेलीविजन दर्शक को चाहिए!

उनके कई आकर्षक शो में से, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai भी है जो भारतीय टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला शो है। यह शो 12 वर्षों से दर्शकों का पसंदीदा रहा है और हम इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं कि नायरा और कार्तिक की जोड़ी (मोहसिन खान और शिवांगी जोशी) का एक अलग प्रसंशकों आधार था, जो कि सबसे प्रसिद्ध टेलीविजन आन-स्क्रीन जोड़ों में से एक था।

(Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) नई पीढ़ी के तीन नए किरदार आएंगे नजर

15 साल के लीप को देखते हुए दोनों ने शो को अलविदा कह दिया। अब आठ साल की लम्बी छलांग के बाद, नई पीढ़ी के तीन नए किरदार अभिमन्यु, अक्षरा और आरोही हैं। इन तीनों में हम अभिनेता हर्षद चोपड़ा (अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले) की प्रतिभा को भलीभांति जानते हैं, खूबसूरत उभरती कलाकार करिश्मा सावंत (अक्षरा की भूमिका निभाने वाली) और नए जमाने की कलाकार प्रणाली राठौड़ (आरोही की भूमिका निभाने वाली) को स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

डेब्यूटेंट और गॉर्जियस करिश्मा सावंत कहती हैं कि इंडस्ट्री में नया होना और इतने बड़े शो का हिस्सा बनना किसी सपने के सच होने जैसा है। वहीं खूबसूरत अभिनेत्री प्रणली राठौड़ ने कहा कि मैं इस महान अवसर को पाकर बहुत खुश हूं और इतने बड़े शो का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं। अक्षरा, आरोही और अभिमन्यु से मिलिए इस 27 अक्टूबर, रात 9:30 बजे सिर्फ अपने पसंदीदा चैनल ‘स्टार प्लस’ पर।

Read More: Anupamaa 21 October 2021 Written Update in Hindi रोहन अपने जुर्म की माफी मांगेगा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT