इंडिया न्यूज़: (Zee Cine Awards 2023 Winners List) बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर अवॉर्ड शो में से एक जी सिने अवॉर्ड्स 2023 (Zee Cine Awards 2023) का बीती रात आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज़ ने शिरकत की। बता दें कि इस दौरान आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ सहित कईं स्टार्स ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी।
आपको बता दें कि जी सिने अवॉर्ड के फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहें हैं। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स को अवॉर्ड दिए गए है। तो यहां जानिए कि किसे कौन सा अवॉर्ड मिला है।
जी सिने अवॉर्ड्स 2023 विनर लिस्ट
- बेस्ट एक्टर (मेल): कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 2)
- बेस्ट एक्टर (फीमेल): आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
- बेस्ट फिल्म: द कश्मीर फाइल्स (व्यूअर्स चॉइस)
- बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्ट (डार्लिंग्स)
- व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्टर: अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स)
- परफॉर्मर ऑफ द ईयर (मेल): वरुण धवन (जुग जुग जियो और भेड़िया)
- परफॉर्मर ऑफ द ईयर (फीमेल): कियारा आडवाणी (जुग जुग जियो और भूल भुलैया 2)
- बेस्ट डेब्यू: रश्मिका मंदाना (गुडबाय)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल): अनिल कपूर (जुग जुग जियो)
बता दें कि अभी तक जी सिने अवॉर्ड्स की ऑफिशियल लिस्ट की अनाउंमेंट नहीं की गई है। हमें जो जानकारी मिली है उसके आधार पर ये लिस्ट है।