होम / रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा जो रूस को बर्बाद करना चाहते हैं उनके सामने हम नहीं झुकेंगे

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा जो रूस को बर्बाद करना चाहते हैं उनके सामने हम नहीं झुकेंगे

Anubhawmani Tripathi • LAST UPDATED : January 1, 2023, 5:05 pm IST

INDIA NEWS (DELHI): रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने नए साल की पूर्व संध्या पर अपने देश वासियों को संबोधित किया। इस संबोदन में पुतिन का पूरा फोकस यूक्रेन के खिलाफ पिछले 10 महीने से जंग लड़ रहे सैनिकों का हौसला बढ़ाने पर था। अपने संबोधन में पुतिन ने कहा की अमेरिका समेत पश्चिमी देशों भी रूस के खिलाफ साजिश कर रहे है और इसके साथ ही पुतिन ने उन देशो पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश यूक्रेन के साथ मिल कर रूस को बर्बाद करने की कोशिश में लगे है।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पश्चिम देश, रूस के खिलाफ यूक्रेन को हथियार देकर बर्बाद करने में लगे है। लेकिन हम इनके सामने बिलकुल नहीं झुकेगा। रूस की सरकारी टीवी पर प्रसारित वीडियो संदेश में पुतिन ने कहा कि रूस अपने ‘मातृभूमि की रक्षा’ और ‘असल आजादी’ को सुरक्षित करने के लिए यूक्रेन के साथ जंग लड़ रहा है।

पश्चिमी देश बोलते है झूठ

10 मिनट के संबोधन में रूसी राष्ट्रपति ने पश्चिम देशो को झूठा कहा और कहा कि पश्चिम देशो ने यूक्रेन में ‘विशेष सैन्य अभियान’ शुरू करने के लिए उकसाया। रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन में अपनी सैन्य कार्रवाई को युद्ध न कहकर उसे विशेष सैन्य अभियान कहा।

पुतिन ने इस साल को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया है। पुतिन ने कहा हम हमेशा से जानते रहे थे कि रूस का संप्रभु, और सुरक्षित भविष्य हमारी ताकत और हमारे दृढ़ संकल्प पर निर्भर है और आज हमारा भरोसा और गहरा हो गया है।

शांति का पाखंड करता रहा है पश्चिम का प्रभु वर्ग

पुतिन ने कहा, शांति का पाखंड करता रहा है पश्चिम का प्रभु वर्ग, वे हमें झूठा शांतिपूर्ण रहने की बात करते है। पुतिन ने डोनबास में चल रहे संघर्ष में मदद करने की बात की, लेकिन असल में वह उन नव-नाजियों को हर तरह से ख़ुशी देना चाहते थे। जो पीपल्स रिपब्लिक ऑफ डोनबास के शांतिप्रिय लोगों के खिलाफ लगातार आतंकी कार्रवाई करते रह रहे है।

पुतिन ने कहा की पश्चिम हमारे खिलाफ आक्रामकता की तैयारी कर रहा है और आज वह रूस को कमजोर करने और बांटने के लिए यूक्रेन के लोगों का खुलेआम इस्तेमाल करने में लगा हुआ है। सरकारी टीवी प्रसारित संदेश में पुतिन ने कहा, “हमने अपने देश के साथ कभी ऐसा नहीं होने दिया और न ही ऐसा कभी होने देंगे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.