होम / 20 Lines of Gautam Buddha In Hindi

20 Lines of Gautam Buddha In Hindi

India News Desk • LAST UPDATED : May 15, 2022, 11:05 pm IST

20 Lines of Gautam Buddha In Hindi: पूरी दुनिया में बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार काफ़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि पर बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती मनाई जाती है। बुद्ध पूर्णिमा न सिर्फ़ भारत में बल्कि, दुनिया के कई देशों में भी मनाई जाती है। श्रीलंका, कंबोडिया, वियतनाम, चीन, मलेशिया, नेपाल, थाईलैंड, म्यांमार व इंडोनेशिया जैसे देशों में बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन स्नान, तप और दान का खास महत्व होता है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 16 मई यानी सोमवार को है। इस मौके पर लोग भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना करते हैं। इतना ही नहीं लोग एक दूसरे को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी देते हैं। आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

20 Lines of Gautam Buddha In Hindi

20 Lines of Gautam Buddha In Hindi

  • तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकती, सूरज, चंद्रमा और सत्य।
  • जीभ एक ऐसा हथियार है जो बिना खून निकाले ही मार देता है।
  • घृणा, घृणा से नहीं प्रेम से खत्म होती है, यह शाश्वत सत्य है।
  • हम अपने भाग्य के निर्माता खुद से होते है।
  • अपने मोक्ष के लिए खुद ही प्रयत्न करें। दूसरों पर निर्भर ना रहे।
  • शांति हमारे अंदर ही छिपी हुई है इसे बाहर ढूढना व्यर्थ है।
  • गलत चीजो की शुरुआत हमारे गलत विचारो से ही आते है।
  • जो लोग चतुराई से जीते है उन्हें मौत से डरने की जरूरत नही होती है।
  • यदि आध्यात्म और सत्य की राह में कोई नही मिलता तो भी अकेले ही चलिए।

Best Quotes of Gautam Buddha In Hindi

Best Quotes of Gautam Buddha In Hindi

  • अगर बुराई से दूर रहना है तो अच्छाई को बढ़ावा दीजिये और खुद के मन में अच्छे अच्छे विचार का विकास करे।
  • जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती , मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।
  • शरीर को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है वरना हम अपने दिमाग को मजबूत और स्वच्छ नही रख पायेगे।
  • क्रोध के लिए सजा नही मिलती बल्कि अपने क्रोध से की गयी गलती के लिए सजा मिलती है।
  • जो इर्ष्या और जलन की आग में तपते रहते है उन्हें कभी भी शांति और सच्चा सुख प्राप्त नही हो सकता है।
  • सभी गलत कार्यो की नीव मन होता है, यदि मन परिवर्तित और पवित्र हो जाय तो गलत कार्य नही रह सकता है।
  • चाहे आप जितने पवित्र शब्द पढ़ लें या बोल लें, वो आपका क्या भला करेंगे जब तक आप उन्हें उपयोग में नहीं लाते।
  • जीवन में एक दिन भी समझदारी से जीना कहीं अच्छा है, बजाय एक हजार साल तक बिना ध्यान के साधना करने के।

Quotes on Buddha Purnima in Hindi

Quotes on Buddha Purnima in Hindi

  • आकाश में पूरब और पश्चिम का कोई भेद नहीं है, लोग अपने मन में भेदभाव को जन्म देते हैं और फिर यह सच है ऐसा विश्वास करते हैं।
  • कोई भी व्यक्ति बहुत ज्यादा बोलते रहने से कुछ नहीं सीख पाता, समझदार व्यक्ति वही कहलाता है जोकि धीरज रखने वाला, क्रोधित न होने वाला और निडर होता है।
  • सभी व्यक्तियों को सजा से डर लगता है, सभी मौत से डरते हैं। बाकी लोगों को भी अपने जैसा ही समझिए, खुद किसी जीव को ना मारें और दूसरों को भी ऐसा करने से मना करें।
  • अपना रास्ता स्वंय बनाएं-हम अकेले पैदा होते हैं और अकेले मृत्यु को प्राप्त होते हैं, इसलिए हमारे अलावा कोई और हमारी किस्मत का फैसला नहीं कर सकता।
  • सभी बुराइयों से दूर रहने के लिए, अच्छाई का विकास कीजिए और अपने मन में अच्छे विचार रखिये-बुद्ध आपसे सिर्फ यही कहता है।

Gautam Buddha 2022 Quotes

Gautam Buddha 2022 Quotes

  • बिना सेहत के स्वस्थ्य जीवन की कल्पना करना बेमानी है जो की पीड़ा की स्थिति होती है जिसे मौत का प्रतिबिम्ब कहा जा सकता है।
  • खुशियां हमेशा बांटने से बढ़ती हैं जैसे कि एक जलते हुए दीये से हजारों दीपक रोशन किए जा सकते है, फिर भी उस दीये की रोशनी कम नहीं होती।
  • क्रोधित होकर हजारों गलत शब्द बोलने से अच्छा मौन वह एक शब्द है जो जीवन में शांति लाता है, इसलिए जहा न बोलना बेहतर है, वहा चुप रहना बेहतर है।
  • जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर खुद पर विजय प्राप्त करना है, अगर यह कर लिया तो फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी, फिर इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।
  • सत्य के मार्ग पर चलते हुए व्यक्ति केवल दो ही गलतियां कर सकता है, पहली या तो पूरा रास्ता न तय करना, दूसरी या फिर शुरुआत ही न करना।
  • जो बीत गया उसमे नही उलझना चाहिए और ना ही भविष्य को लेकर ज्यादा चिंतित रहना चाहिए बल्कि हमे वर्तमान में ही जीना चाहिए यही ख़ुशी से जीने का रास्ता है।

Read Also: Happy International Yoga Day 2022 Wishes

Read Also: Happy Fathers Day 2022 Wishes Images

Read Also: Happy World Music Day 2022 Wishes

Read Also: Happy Family Day 2022 Messages

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें