होम / Dhanteras 2021 Tips and Tricks for Money धनतेरस के दिन न करें ये 5 गलतियां

Dhanteras 2021 Tips and Tricks for Money धनतेरस के दिन न करें ये 5 गलतियां

Sunita • LAST UPDATED : October 30, 2021, 8:57 am IST

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था इसलिए इसे धनतेरस के त्योहार के रुप में मनाया जाता है।

Dhanteras 2021 Tips and Tricks for Money

इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन कुछ कामों को नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए।

Kya Kharide Kya na Kharide

कूड़ा और गंदगी न रखें Dhanteras 2021

कहा जाता है कि माता लक्ष्मी उस स्थान पर ही निवास करती हैं। जो साफ-सुथरी और सकारात्मक वातावरण वाली हो। ऐसे में आपको भी दिवाली और धनतेरस पर घर की अच्छे से साफ सफाई करनी चाहिए। ध्यान रखें कि घर में कूड़ा, रद्दी और गंदगी न हो।

Vastu Tips and Tricks for Dhanteras 2021

वास्तुशास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे का बहुत ही महत्व है। उसे सकारात्मकता का वाहक माना जाता है। घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने कोई पेड़, बीम या कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए। प्रवेश आसान होना चाहिए।

घर के मुख्यद्वार को सजाकर रखें और वहां पर जूता-चप्पल नहीं रखना चाहिए। धनतेरस और दिवाली के दिन माता लक्ष्मी का आगमन मुख्यद्वार से ही होगा। ऐसे में उसे साफ, सुथरा और सुंदर रखें।

सोना मना होता है Dhanteras 2021

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्यक्ति को दिन में नहीं सोना चाहिए। धनतेरस और दिवाली को दिन में सोने से आलस्य और नकारात्मकता आती है। इस दिन परिवार के सदस्यों को प्रेम और सौहार्दय से रहना चाहिए। घर में कलह और झगड़े से बचें।

कांच या ऐसी मूर्ति की पूजा न करें Dhanteras 2021

धनतेरस के दिन लोग माता लक्ष्मी, कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं। इस दिन आपको ध्यान रखना ?है कि आप कांच या प्लास्टर आफ पेरिस से बनी हुई मूर्तियों का पूजन न करें।

उधार न दें Dhanteras 2021

ऐसी मान्यता है कि दिवाली और धनतेरस के दिन किसी को भी रुपये उधार नहीं देना चाहिए। लोक मान्यता है कि ऐसा करने से अपनी लक्ष्मी दूसरे के पास चली जाती हैं। हालांकि जरुरतमंद की मदद करना भी पुण्य का काम होता है।

Also Read : Causes of Heart Attack क्‍या है नौजवानों में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों की वजह

Read More : Priyanka Gandhi Pratigya Yatra बाराबंकी से हरी झंडी

Read More : Priyanka Gandhi Announced: प्रियंका का बड़ा ऐलान, जीते तो लड़कियों को स्मार्ट फोन और ई-स्कूटी देंगे

Connect With Us: Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
Tamil Nadu: चेन्नई में बार की छत गिरने से 3 की मौत, रिनोवेशन का चल रहा था काम
Tejas Mk1A: भारत का आकाश में झंड़ा बुलंद, लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान
Surya Grahan 2024: अप्रैल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सावधान
Lok Sabha Election 20224: लोकसभा चुनाव में किसकी बनेगी सरकार, इन पांच राज्यों में जानें किस आधार पर वोट देंगे वोटर?
ADVERTISEMENT