होम / Diwali 2021 दीपावली से जुड़ी ये 25 बातें हैं अहम

Diwali 2021 दीपावली से जुड़ी ये 25 बातें हैं अहम

Mukta • LAST UPDATED : November 3, 2021, 5:03 pm IST

Diwali 2021 दीपावली पर्व की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस दिन नए कैलेंडर का आगाज भी होता है। हर व्यक्ति कैलेंडर खरीद कर घर बेशक बाद में ले जाए परंतु अगले वर्ष की दीपावली सबसे पहले देखता है। दीपावली का पर्व ऐसा पर्व है, जो कि पर्व आने के एक महीने पहले ही लोगों में उत्साह आ जाता है। लोग पहले से ही नई-नई चीजें खरीदने में लग जाते है।
दीपावली के बारे में धार्मिक बाते तो आप जानते ही होंगे। मगर कुछ और भी अनसुनी बाते है, दीपावली के बारे में जो आपको नही पता होगा।

(Diwali 2021)

-पुरानी कथाओं के अनुसार दीपावली के दिन भगवान विष्णु नरसिंह भेष में आकर हिरण्यकशयप का वध किया था।
-दीपावली के दिवस को बुराई पे अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।
-दीपावली के दिवस को राम लक्ष्मण और सीता के 14 वर्ष के वनवास को पूर्ण करके अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है।

(Diwali 2021)

-दीपावली के पर्व पर नेपाल देश के लोग यमराज की पूजा करते है।
-मलेशिया में दीपावली को हरी दीपावली कहा जाता है। और इसको हरि दीपावली की तरह मनाया जाता है।
-दीपावली के दिन ही महावीर जी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी।
-दिवाली के दिन लोग धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा करते है।
-दीपावली हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। पर इस त्योहार को कई सारे धर्म और जाति के लोग मनाते है।

(Diwali 2021)

-भारत के अलावा कई देशों में यह त्योहार मनाया जाता है।
-हर साल कार्तिक माह के 15वे दिन को दीपावली मनाया जाता है।
-दीपावली शब्द का अर्थ दिए कि रोशनी से है।
-दीपावली एक या दो दिन का पर्व नही है, बल्कि इसको 5 दिन तक धनतेरस से लेकर भैया दूज तक मनाया जाता है।
पहला दिन = धनतेरस

(Diwali 2021)

दूसरा दिन = नरक चतुर्दर्शी ( छोटी दीपावली )
तीसरा दिन = दीपावली
चौथा दिन = गोवर्धन पूजा
पांचवा दिन = भैया दूज
-धनतेरस के दिन सोना, चांदी, स्टील बर्तन या कोई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है।
-दीपावली के दिन ही भगवान श्री कृष्ण और सत्यभामा ने नरकासुर राक्षस का संहार किया था।

(Diwali 2021)

-दीपावली के दिन लोग बाहर पटाखे, और घर मे दिए जलाते है। मगर अब पटाखे मत जलाइए इससे प्रदूषण फैलता है। जो आपके सेहत के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है।
-पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और असम में हिन्दू धर्म के लोग काली माता की पूजा करते है। इसको काली पूजा भी कहते है।
-जितने धूमधाम से पश्चिम देश मे क्रिसमस मनाया जाता है। उसी प्रकार हिन्दू दीपावली मनाते है।

(Diwali 2021)

-दीपावली में लोग ज्यादातर इंटरनेट से आॅनलाइन खरीदारी करना पसंद करते है।
-दीपावली में आपको खरीदारी के लिए अ‍ें९ङ्मल्ल और ऋ’्रस्रूं१३ जैसे वेबसाइट पर खरीद करनी चाहिए। यहाँ आपको दीपावली के समय अच्छे आफर मिलेंगे जिससे आप काफी बचत भी कर सकते है।
-पूरी दुनिया मे 80 करोड़ से ज्यादा लोग अलग-अलग प्रकार से दीपावली को मनाते है।
-सन 1577 में दीपावली के दिन ही शिक्खो के स्वर्ण मंदिर का शिलान्यास हुआ था।
-सिखों के छठवे गुरु हरगोविंद सिंह जी को भी दीपावली के दिन ही जेल से रिहा किया गया था।

(Diwali 2021)

-दीपावली आने से पहले लोग घर की सफाई करते है। घर को पेंट करते है, घर को सजाते है, दीपावली के दिन मिठाई खिलाते है। आदि चीजें करते है।
-सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में पटाखे बनाने वाली कपनियों पर रोक लगा दी है। क्योंकि प्रदूषण दिल्ली में सेफ जोन से अधिक मात्रा में हो गया था।

(Diwali 2021)

Read Also : Inspirational Choti Diwali 2021 Messages Wishes Quotes

Diwali 2021 Messages for Corporate

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.