होम / Festival Special Train चलेंगी 25 पूजा स्पेशल

Festival Special Train चलेंगी 25 पूजा स्पेशल

Amit Sood • LAST UPDATED : November 3, 2021, 11:43 am IST

यात्रियों को नहीं होगी परेशानी
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Festival Special Train फेस्टिवल सीजन चल रहा है ऐसे में रेलवे विभाग ने लोगों को ज्यादा परेशानी न हो, इसको लेकर स्पेशल गाड़िया चलाने का निर्णय लिया है। बता दें कि रेल प्रशासन ने 25 पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। सभी ट्रेनें गोरखपुर जंक्शन होकर जाएंगी और इन ट्रेनों में कोविड प्रोटाकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।

कौन-कौन सी चलेंगी ट्रेनें (Festival Special Train)

दिल्ली-सहरसा पूजा स्पेशल- 04744 दिल्ली-सहरसा पूजा स्पेशल 7 नवंबर को दिल्ली से चलेगी। यह ट्रेन अपराह्न 3.30 बजे चलकर गोरखपुर जंक्शन से दूसरे दिन सुबह 6.35 बजे छूटकर शाम 4.45 बजे पहुंचेगी।
दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल- 04998 दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल 07 नवंबर को दिल्ली से रात 12.15 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से दोपहर 2.20 बजे छूटकर दरभंगा रात 9.30 बजे पहुंचेगी।
आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल- 06980 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल 08 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 2.00 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर जं. से भोर में 04.35 बजे छूटकर सहरसा दोपहर 2.30 बजे पहुंचेगी।
सहरसा-दिल्ली पूजा स्पेशल- 04743 सहरसा-दिल्ली पूजा स्पेशल 8 को सहरसा से शाम 6.30 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से भोर में 4.30 बजे छूटकर दिल्ली शाम 6.45 बजे पहुंचेगी।
सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल-06977 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 08 नवंबर को सहरसा से शाम 6.30 बजे चलकर गोरखपुर से दूसरे दिन सुबह 04.30 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस शाम 6.15 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा भी त्योहारों को देखते हुए ट्रेने चलाई जाएंगी।

Also Read: Ayodhya Will Sparkle 12 लाख दीयों से जगमग होगी अयोध्या, 5 देशों से आए 10 हजार अतिथि

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT