होम / Attractive Hindi Diwas Nibandh In Hindi for Class 3

Attractive Hindi Diwas Nibandh In Hindi for Class 3

Amit Gupta • LAST UPDATED : September 10, 2021, 3:19 pm IST

In this post you will read Nibandh on Hindi Diwas

प्रत्येक वर्ष हम सभी 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैं। क्या आपको पता है कि हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है? आएये हम आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण। असल में भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदू भाषा को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा घोषित किया था। संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाया। लेकिन इसे 26 जनवरी, 1950 को देश के संविधान द्वारा आधिकारिक भाषा के रूप में इस्तेमाल करने के विचार को मंजूरी दी गई। इसलिए हम 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैं।

हिंदी दिवस पर छोटे तथा बड़े निबंध (Short and Long Essay on Hindi Diwas in HindiEssay on Hindi Diwas in Hindi)

हिंदी दिवस का महत्व

14 सितंबर को हिंदी हमारे देश की आधिकारिक भाषा बनी थी। इसलिए हम इसे हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं। हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए केंद्र और राज्य सरकार पखवाड़ा मनाती है। इसके साथ ही शिक्षण संस्थानाओं और सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में भी पूरे 15 दिन विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाते हैं।
अपनी भाषा पर हमें गर्व होना चाहिए और इसके लिए हर वर्ग इस उत्साह के साथ मनाता है। जहां भी हम जाएं हमारी भाषा, संस्कृति और मूल्य हमारे साथ बरकरार रहने चाहिए और ये एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करते हैं। हिंदी दिवस एक ऐसा दिन है जो हमें देशभक्ति भावना के लिए प्रेरित करता है।
आज के दौर में अंग्रेजी की ओर एक झुकाव है। इससे समझा जा सकता है क्योंकि अंग्रेजी का इस्तेमाल दुनिया भर में किया जाता है। अंग्रेजी भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक है। हिंदी दिवस हमें यह याद दिलाने का एक छोटा सा प्रयास है कि हिंदी हमारी आधिकारिक भाषा है और बहुत अधिक महत्व रखता है। हमें इसके प्रचार और प्रसार में आगे आना चाहिए।

Read more : Hindi Diwas 2021 Wishes in Hindi 

हिंदी दिवस का निष्कर्ष

अंग्रेजी ग्लोबल भाषा है। इसका इस्तेमाल सभी देश सामान रूप से करते हैं। लेकिन ऐसा न हो कि हम अपनी मातृ भाषा को भी भूल जाएं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम पहले भारतीय हैं और हमें हमारी राष्ट्रीय भाषा का सम्मान करना चाहिए। आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाने से साबित होता है कि सत्ता में रहने वाले लोग अपनी जड़ों को पहचानते हैं और चाहते हैं कि लोगों द्वारा हिंदी को भी महत्व दिया जाए।

15 Best Hindi Diwas Slogans 2021

Amazing 10 Ideas to Make Hindi Diwas Greeting Cards

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT