होम / Holika Dahan 2023: होलिका दहन की राख से करें ये खास उपाय, नकारात्मक शक्तियां रहेंगी दूर

Holika Dahan 2023: होलिका दहन की राख से करें ये खास उपाय, नकारात्मक शक्तियां रहेंगी दूर

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : March 7, 2023, 4:47 pm IST

Holika Dahan 2023: होली का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन का उत्सव मनाया जाता है। होलिका दहन की रस्मों के साथ होली का पर्व शुरू होता है। इस दिन परंपरा अनुसार, अलाव के चारों तरफ चक्कर लगाते हैं। इस साल 7 मार्च, मंगलवार को होलिका दहन होगा। जिसके अगले दिन 8 मार्च, बुधवार को होली खेली जाएगी। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत की याद दिलाता है। होलिका की आग में जौ की बालियां डाली जाती हैं। होलिका दहन से आसपास की नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।

बता दें कि होलिका दहन ही नहीं बल्कि होलिका दहन की राख भी बेहद लाभकारी होती है। ऐसा कहा जाता है कि होलिका दहन की राख से उपाय करने से जीवन के सारे दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं। इससे जीवन खुशहाली और समृद्धि आती है। तो आइए होलिका दहन की राख से जुड़े कुछ उपायों के बार में जानते हैं।

घर में सुख-शांति के लिए उपाय  

घर में सुख और शांति बनाए रखने के लिए होलिका दहन की राख की पोटली बनाकर अपने पास रख लें। जिसके बाद किसी शुभ मुहूर्त पर इस राख को घर के सभी कोने में छिड़क दें। ऐसा करने से घर के झगड़े खत्म हो जाएंगे। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय

अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। तो इसे दूर करने के लिए होलिका दहन की राख को एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी या फिर पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। इसके साथ ही एक छोटी सी पोटली हमेशा अपने साथ अपने पर्स में भी रख सकते हैं। ज्योतिष मान्यतानुसार ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाती है।

नकारात्मक ऊर्जा को ऐसे करें दूर 

यदि आपके घर पर नकारात्मक ऊर्जा हावी रहती है या फिर बार-बार आपको नजर लग जाती है। तो होलिका दहन की राख को एक ताबीज में बांधकर पहन लें। ऐसा करने से बुरी शक्तियां कोसों दूर रहती हैं। इसके साथ ही आप पर किसी टोने-टोटके का भी असर नहीं होगा।

नकारात्मक शक्तियां दूर करने के उपाय

अपने घर-परिवार को बुरी शक्तियों से दूर रखने के लिए होलिका दहन के अगले दिन सुबह इस राख को अपने घर ले आएं। जिसके बाद इस राख में नमक और राई को मिलाकर अपने घर के गुप्त स्थान पर रख दें। जब भी घर-परिवार को किसी को नजर लग जाएगा। तो उसके सिर से सात बार इस राख को उतारकर चौराहे पर फेंक दें।

Also Read: Holi 2023: होली खेलने के बाद ऑफिस जाने की है टेंशन?, तो इन तरीकों से हटाए चेहरे का रंग

Also Read: Holika Dahan 2023: क्या होलिका दहन पर होगा भद्रा का साया? जानें सही मुहूर्त

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Mahindra की फाइनेंशियल सर्विस देने वाली कंपनी के साथ हुई धोखाधड़ी, रद्द की गई कई फैसले
Amit Shah: पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा ममता दीदी की हिम्मत नहीं…Indianews
इंग्‍लिश चैनल में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, बच्चे सहित हुई पांच लोगों की मौत
Katrina Kaif के डिनर टेबल पर पूरे परिवार संग बैठने पर चिढ़ जाती हैं सास, Vicky Kaushal ने किया खुलासा -Indianews
Iran president in Pakistan: कश्मीर मामले पर ईरानी राष्ट्रपति ने साधी चुप्पी, शहबाज शरीफ को किया नजर अंदाज-Indianews
CSK VS LSG Live Streaming: चेन्नई को उनके घर में हराना चाहेगी लखनऊ, जानें कब और कहां देखें मुकाबला-Indianews
CSK VS LSG : जानें चेपॉक में कैसा होगा पिच और मौसम का मिजाज, इस टीम को मिल सकता है फायदा
ADVERTISEMENT