होम / National Voters Day 2022 Slogan in Hindi

National Voters Day 2022 Slogan in Hindi

Sunita • LAST UPDATED : January 24, 2022, 6:11 pm IST

National Voters Day 2022 Slogan in Hindi: भारत मे प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमारे देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इस दिन भारत एक गणतांत्रिक देश बना।

इसके ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई। भारत निर्वाचन आयोग का कार्य भारत में निष्पक्ष रूप से लोकतांत्रिक चुनाव को पूरा करवाना है। वर्ष 2011 में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इस दिन को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

National Voters Day 2022 Slogan in Hindi

  • मतदान एक नागरिक संस्कार है।
  • बिना वोट वाला आदमी बिना सुरक्षा वाला आदमी है।
  • अच्छाई या बुराई पहचानने और चुनने की शक्ति हम सभी में है।
  • मतदान में आपकी व्यक्तिगत सोच ही मायने रखती है।
  • यदि आप अपने देश की प्रगति का हिस्सा बनना चाहते हैं तो जरूर मतदान करें।
  • वोट देना हमारा अधिकार है। कोई भी हमें इससे वंचित नहीं कर सकता।
  • मतदान देश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को अभिव्यक्ति करता है।
  • सब नर – नारी की है जिम्मेदारी, वोट देना बारी बारी।
  • मतदान मेरा अधिकार है, जो देश को आगे ले जाये बनानी ऐसी सरकार है।
  • लोकतंत्र का पर्व मनायेंगे, वोट डालने जरूर जायेंगे।
  • आपकी समझदारी काम आयेगी, देश को खुशहाल बनायेगी।
  • यह हमारे पास एक ऐसी ताक़त है जिससे हम अपने देश को बदल सकते हैं।
  • ना ही जाति पर और ना ही धर्म पर, वोट डालेंगे सिर्फ कर्म पर।
  • मतदान हमारा अधिकार है, इससे बनती सरकार है।
  • समय वोट के लिए जरूर निकालें, इस जिम्मेदारी को कभी ना टालें।
  • एक भी वोट जाए ना बेकार, एक वोट से हो सकती है जीत या हार।
  • मतदान करना जरूरी, चाहें कितनी भी हो मज़बूरी।
  • यदि आप वोट डालने नहीं जाते तो आपको रोने और शिकायत करने का अधिकार नहीं है।

National Voters Day 2022 Quotes in Hindi

  • बूढ़े या हो जवान, सभी करो मतदान।
  • छोड़ के सारे काम, पहले मतदान।
  • होगा बहुत बड़ा नुकसान, यदि नहीं करोगे मतदान।
  • रिश्ते नाते बाद में निभाना, पहले वोट दे आना।
  • आपके हाँथों में है ताकत, जो होगा लायक उसी को देंगे मत।
  • यदि विकास का है संकल्प, तो वोटिंग ही है एक विकल्प।
  • जो हो जाये उम्र 18 की पूरी, वोटिंग करना है बहुत जरूरी।
  • सबकी सुने, सबको जाने पर वोट डालते समय अपने मन की मानें।
  • लोकतंत्र का आधार, कोई वोट न जाये बेकार।
  • रिश्ते नाते खूब निभाओ पर पहले मतदान दे आओ।
  • वोट करें बफादारी से, चयन करें समझदारी से।
  • किसी के बहकावे में मत आना, सोच-समझकर बटन दबाना।
  • लोकतंत्र बनता है तभी महान, जब हम सब करें मतदान।
  • निडर होकर करो मतदान, सबसे पहल मेरे देश का सम्मान।
  • कभी न दूंगा उसको वोट, जो बांटेगा दारू और नोट।
  • जो सच्चा मतदाता है वो कभी ना मुँह की खाता है।
  • जागो और उठो मतदाता, बन जाओ देश के भाग्य विधाता।
  • मतदान केवल हमारा लोकतांत्रिक अधिकार ही नहीं है, बल्कि यह सम्मान से जीने का अधिकार भी है।

Also Read : Valentine Day Messages for one sided love

Also Read : Rose Day 2022 Messages for Family

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.