होम / Govardhan Puja पर भगवान श्रीकृष्ण को राशि के अनुसार लगाएं भोग, सुख-समृद्धि के साथ सौभाग्य की होगी प्राप्ति

Govardhan Puja पर भगवान श्रीकृष्ण को राशि के अनुसार लगाएं भोग, सुख-समृद्धि के साथ सौभाग्य की होगी प्राप्ति

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 25, 2022, 9:38 pm IST

Govardhan Puja 2022: पांच दिवसीय दीपोत्सव के पर्व दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। बता दें कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है, जो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होती है। गोवर्धन पूजा पर घर के बाहर गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा का विधान है। गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की भी विशेष पूजा की जाती है और 56 भोग लगाया जाता है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल के अनुसार, गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण को राशि के हिसाब से भोग लगाना शुभ होता है, जिससे सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

राशि के अनुसार लगाएं श्रीकृष्ण को भोग

मेष राशि- गोवर्धन पूजा पर मेष राशि के जातकों को फल, मौसमी सब्जियों के अलावा लाल रंग की मिठाई का भोग लगाना शुभ फलदायी होता है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को श्रीकृष्ण को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों को गोवर्धन पूजा पर हरी सब्जियों को भोग लगाना शुभ होता है। इसके अलावा भगवान को हरे रंग की मिठाइयां भी अर्पित कर सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण को सफेद रंग के पकवानों का भोग लगाना चाहिए।

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों को श्रीकृष्ण को मौसमी या लाल रंग की मिठाइयों का भोग लगाना चाहिए। इससे हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

कन्या राशि- इस राशि के जातकों को गोवर्धन पूजा पर हरी सब्जियों के अलावा हरे रंग की मिठाइयों का भोग लगाना शुभ होता है।

तुला राशि- तुला राशि वालों को गोवर्धन पूजा पर सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

वृश्चिक राशि- गोवर्धन पूजा पर वृश्चिक राशि के जातकों को फल, मौसमी सब्जियों और लाल रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों को कम से कम पांच फलों का भोग लगाना फलदायी होता है। इससे जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण मेहरबान रहते हैं। इसलिए इस दिन श्रीकृष्ण को पांच तरह की मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को मिठाई के साथ काले तिल का भी भोग लगाना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

मीन राशि- मीन राशि के जातकों को गोवर्धन पूजा पर फल और बेसन की मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.