होम / Winter 2022 Funny Quotes in Hindi

Winter 2022 Funny Quotes in Hindi

Sunita • LAST UPDATED : January 17, 2022, 1:45 pm IST

Winter 2022 Funny Quotes in Hindi: सर्दी के मौसम में ये शानदार जोक्स आपको हंसा-हंसा कर गर्मी का अहसास करा देंगे। हम इस पोस्ट पर आपके लिए मजेदार हास्य व्यंग्य लाए हैं। जैसे-जैसे ठंड बढती है, हम सभी को सबेरे जल्दी उठने में आलस आता है। सर्दी से बचने के लिए रजाई ओढ़ कर पलंग पर लेटे रहते हैं और ना नहाने के बहाने ढूंढते रहते हैं।

ये ठंड की ऋतु जब आती है तो अपने साथ गर्मी से परेशान लोगो के लिए खुशियाँ लाती है। गर्मी से परेशान लोग अक्सर ठंड का इन्तजार करते है। वर्षा ऋतु बीतने के बाद शरद् ऋतु आती है। इस ऋतु से ठंड की शुरूआत होती है। दिन में आपको गर्मी का एहसास होगा क्योकि धूप तेज होती है लेकिन रातें ठंडी और सुहानी होती है। यह मौसम स्वास्थ को बेहतर बनाता है।

शरद् ऋतु के बाद हेमंत ऋतु आती है। इसमें आप दिन में भी थोड़ा ठंड महसूस करते है, धूप आपको अच्छी लगने लगती है। शाम को गर्म कपड़े पहनते है और इस ऋतु के अंतिम चरण में ठंड अच्छी खासी बढ़ जाती है। इसके बाद आता है शिशिर ऋतु। इस पोस्ट में Winter Quotes in Hindi, Shardi Quotes in Hindi बेहतरीन आदि दिए हुए है। जो आपके ठंडी अहसासों को खुशनुमा बना देगी।

Winter 2022 Funny Quotes in Hindi

Winter 2022 Funny Quotes in Hindi

  1. ऐ सर्दी इतना न इतरा अगर हिम्मत है तू जून में आ।
  2. तेज ठंड के कारण लड़कियों की नाक बहने से सेल्फी में आई भारी गिरावट।
  3. दो बाते हमेशा याद रखना दोस्तों, मुश्किल में घबराना नहीं, सर्दियों में नहाना नहीं।
  4. जो नहाने का साबुन 7 दिन चलता था, अब वही साबुन 25 दिन चलेगा ठंड की वजह से।
  5. मेरे प्यारे दोस्तों कड़ाके की ठंड आने वाली है जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है कि नहाये हुए व्यक्ति को छूने वाला भी नहाया हुआ माना जाएगा।
  6. ठंड में नहाने से पहले इंसान साइलेंट मोड में होता है, नहाते वक्त लाउड मोड़ पर और नहाने के बाद वाईब्रेट मोड़ पर होता है।

Funny Winter Quotes in Hindi

Winter 2022 Funny Quotes in Hindi

  1. आखिर अब वो समय नजदीक आ रहा है जब हम सुबह उठ के जिदंगी का सबसे मुश्किल फैसला करते है कि आज नहाना है या नहीं।
  2. ऐ गुलाब तू अपनी सारी खुशबू मेरे दोस्तों पर न्यौछावर कर दे क्योंकि ये अक्सर सर्दियों के मौसम में नहाया नहीं करते।
  3. यदि कोई लड़की सर्द मौसम में बिना स्वेटर, जैकेट या शाल के दिखाई दे तो जरूरी नहीं है कि वह गरीब है हो सकता है कि वह किसी शादी या पार्टी में जा रही हो।
  4. ठिठुर कर, सिकुड़ कर इस कड़ाके की ठंड को अपना बनाते जा रहे है, ऐ जिंदगी तेरे इस इस मौसम को मजे से जीते जा रहे है।
  5. बड़ी बेवफा हो जाती है गालिब ये घडी भी सर्दियों में, 5 मिनट और सोने की सोचो तो 30 मिनट आगे बढ़ जाती है।
  6. फैन तो हमारे भी बहुत है, पर सर्दी की वजह से घरवाले चलाने नहीं देते।

Funny Winter Jokes

Winter 2022 Funny Quotes in Hindi

  1. आँखे जैसे ही खोली हर तरफ कोहरे से बादल छा गया, शुरू होते ही दिसंबर का महीना सर्द मौसम का मजा आ गया।
  2. मोहब्बत भी ठंड जैसी है, लग जाये तो बीमार कर दे ऐसी है।
  3. इस बार ठंड कानों में इतना कह गयी, कि गर्मी सबकी उतार दी मैंने।
  4. लोग कहते है, मोहब्बत सितम ढाती है। हम पर तो ठंडी ने, सितम ढा रखा है।
  5. भगवान का दिया हुआ सब कुछ है, तौलिया है, साबुन है, बाल्टी है, डब्बा है, पानी है पर नहाने की हिम्मत नही है।
  6. ना मुस्कुराने को जी चाहता हैं, ना कुछ खाने-पीने को जी चाहता हैं, अब ठंड बर्दास्त नही होती, सब कुछ छोडकर रजाई में घुस जाने को जी चाहता हैं।

Also Read : Rose Day 2022 Whatsapp and Facebook Messages

Also Read : Rose Day 2022 Messages for Family

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT