<

क्या केवल सवाल पूछने पर भी गिरफ्तार कर सकती है पुलिस? जानें पूछताछ के दौरान आपके क्या हैं अधिकार

बहुत से लोगों के मन में आशंका रहती है कि कहीं सवाल पूछने पर पुलिस गिरफ्तार करती है क्या? अगर आपके मन में भी ऐसा कुछ सवाल है तो इस लेख में हम इस विषय में विस्तार से जानेंगे.

Basic Legal Rights: संविधान ने हर आम और खास आदमी को सवाल पूछने की आजादी दी है. सवाल पूछना लोकतंत्र की सबसे बड़ी आजादी है, लेकिन क्या हो अगर आपकी आजादी में बाधा डाल दी जाए या केवल सवाल पूछने पर आपको परेशान किया जाए. आपने देखा होगा कि कई बार सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान वाहन रोकने पर पुलिस से सवाल पूछे जाने पर पुलिस उसका जवाब न देकर आपको ही सवाल के घेरे में ले लेते हैं. यही कारण है कि पुलिस से लोग खुलकर सवाल पूछने से डरते हैं.

बहुत से लोगों के मन में आशंका रहती है कि कहीं सवाल पूछने पर पुलिस गिरफ्तार करती है क्या? अगर आपके मन में भी ऐसा कुछ सवाल है तो इस लेख में हम इस विषय में विस्तार से जानेंगे. 

पूछताछ के आधार पर पुलिस नहीं कर सकती गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक फैसला सुनाया है, जिसके आधार पर पुलिस केवल पूछताछ के आधार पर आपको गिरफ्तार नहीं कर सकती है. कोर्ट ने एक फैसले की सुनवाई के दौरान ऐसा कहा कि पुलिस किसी भी व्यक्ति को केवल इसलिए गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है कि पुलिस अधिकारी के पास ऐसा कोई कानून है. इसके साथ ही साथ जांच एजेंसी से सवाल पूछने पर भी किसी आरोपी को हिरासत में नहीं लेना चाहिए. पुलिस को किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए जांच और ठोस सबूत की जरूरत पड़ती है. 

पूछताछ के दौरान आपके क्या अधिकार हैं

अगर कोई पुलिस अधिकारी आपसे पूछताछ करता है तो ऐसे में आप अपना वकील बुलाकर सलाह ले सकत हैं. 
आप उन सभी सवालों को नजरअंदाज कर सकते हैं या जवाब देने मना कर सकते हैं, जो सवाल आपको फंसा या गुमराह कर सकते हैं.  
पुलिस आपको बिना किसी नोटिस के पूछताछ के लिए नहीं बुला सकती है. अगर आपने कोई संज्ञेय अपराध किया है तो पुलिस आपसे पूछताछ कर सकती है. 
अगर पुलिस आपको गिरफ्तार करती है तो पुलिस को गिरफ्तारी का कारण भी बताना होगा. 
15 साल से कम उम्र के बच्चों को और महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने नहीं बुला सकते. 
शाम बजे के बाद महिलाओं को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है और पूछताछ में भी महिला पुलिसकर्मी का रहना अनिवार्य है. 

पुलिस के परेशान करने पर क्या करें?

अगर पुलिस आपको बेवजह रोककर परेशान करे या आपको हिरासत में लेने की कोशिश करे तो ऐसे में आप उस समय वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं. अगर पुलिस आपसे जबरदस्ती करे या मारपीट करने की कोशिश करे तो ऐसे में आप मेडिकल जांच की मांग कर सकते हैं. पुलिस द्वारा कोई भी दस्तावेज मांगे जाने पर उस पुलिसकर्मी का बैच नंबर या नेम प्लेट नोट कर लें. ऐसे में आपको दबाव में आकर कहीं भी हस्ताक्षर करने से बचना चाहिए.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

Mehak Pari Fight: महक-परी ने फिर काटा बवाल, पड़ोसी से जमकर की मारपीट, सड़क पर चलाती दिखीं डंडे

Mehak Pari Fight News: अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर चर्चा में आईं महक और परी…

Last Updated: April 10, 2026 20:08:27 IST

91 की उम्र में झारखंड की सड़कों पर उतरे यशवंत सिन्हा, पतरातु में अनिश्चितकालीन धरना, लगा भारी जाम

Jharkhand Protest News: रामगढ़ ज़िले में स्थित पतरातू में इस समय एक बड़ा जन-आंदोलन चल…

Last Updated: April 10, 2026 20:03:38 IST

शुभमन की गुजरात या अर्जुन की लखनऊ, किसे सपोर्ट करने पहुंची थी सारा तेंदुलकर? वीडियो में क्या कहा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पैपराजी ने…

Last Updated: April 10, 2026 19:52:44 IST

Banke Bihari: भक्तों के लिए जरूरी अपडेट, बांके बिहारी मंदिर में बदले नियम, VIP एंट्री में बड़ा बदलाव

Banke Bihari Temple New Rules: VIPs के साथ आने वाले निजी गार्डों के प्रवेश पर…

Last Updated: April 10, 2026 19:47:38 IST

Funny Jokes: फोन पर बंता ने पूछा आंटी पायल है? फिर उधर से मिला ऐसा जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Joke of the day: सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह…

Last Updated: April 10, 2026 19:38:39 IST

डॉक्टर्स या मॉन्स्टर्स? खदेड़कर अस्पताल से भगाया! बीच सड़क पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां…

Last Updated: April 10, 2026 19:39:55 IST