CMA Result 2025 Declared: ICMAI ने CMA फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट icmai.in पर जारी कर दिया है. जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट ऐसे चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा में विधान छाबड़ा (Vidhan Chhabra) ने टॉप किया है.
CMA Result 2025 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA दिसंबर फाउंडेशन परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में जयपुर के विधान छाबड़ा (CMA Topper Vidhan Chhabra) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए CMA फाउंडेशन परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया है. उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व का विषय बन गई है. विधान की सफलता उनकी निरंतर मेहनत, सही रणनीति और मजबूत कॉन्सेप्ट की समझ को दर्शाती है.
विधान छाबड़ा ने चारों पेपर्स में बेहतरीन अंक हासिल किए हैं:
पेपर 1: 92 अंक
पेपर 2: 96 अंक
पेपर 3: 98 अंक
पेपर 4: 94 अंक
इन अंकों के साथ उनका कुल स्कोर 380 अंक रहा, जो उन्हें मेरिट लिस्ट में शीर्ष स्थान दिलाने में सफल रहा.
विशेषज्ञों के अनुसार, CMA जैसी प्रोफेशनल परीक्षा में सफलता पाने के लिए रेगुलर प्रैक्टिस, टाइम मैनेजमेंट और सिलेबस की गहरी समझ बेहद जरूरी होती है. विधान छाबड़ा की सफलता आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है कि सही दिशा में की गई मेहनत जरूर रंग लाती है.
इस परीक्षा में शामिल हुए हजारों उम्मीदवारों के लिए यह दिन बेहद अहम रहा, क्योंकि अब वे अपने मेहनत के नतीजे देख सकते हैं. अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं.
होम पेज पर “CMA Foundation Result 2022” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण भरने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
CMA फाउंडेशन परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार अब CMA इंटरमीडिएट लेवल की तैयारी कर सकते हैं. ICMAI की ओर से जल्द ही अगले चरण से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे. CMA परीक्षा, मेरिट लिस्ट और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियों के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर बनाए रखें.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…