<

दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार है यह शहर, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

भारत के दक्षिणी हिस्से में एक ऐसा शहर है, जिसे 'दक्षिण भारत का द्वार' (Gateway of South India) कहा जाता है. ये शहर है तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई. यह उपाधि इसके कोरमंडल तट पर स्थित महत्वपूर्ण बंदरगाह, सड़क, रेल और हवाई संपर्कों के कारण मिली है.

हर शहर या हर क्षेत्र का एक मूल नाम होता है, जिसे आधिकारिक तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इन मूल नामों की जगह कुछ शहरो के उपनाम भी होते हैं जो उसकी किसी खास पहचान से जुड़े होते हैं. ये पहचान इन क्षेत्रों की सांस्कृतिक, धार्मिक या भौगोलिक पहचान हो सकती है.
भारत के दक्षिणी हिस्से में एक ऐसा ही शहर है, जिसे ‘दक्षिण भारत का द्वार’ (Gateway of South India) कहा जाता है. ये शहर है तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई. यह उपाधि इसके कोरमंडल तट पर स्थित महत्वपूर्ण बंदरगाह, सड़क, रेल और हवाई संपर्कों के कारण मिली है. चेन्नई उत्तर भारत और दक्षिणी राज्यों के बीच प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है.

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

चेन्नई का इतिहास औपनिवेशिक काल से जुड़ा है, जब इसे मद्रास कहा जाता था. यह ब्रिटिशों का पहला बस्ती था और मद्रास प्रेसीडेंसी की राजधानी रहा, जो दक्षिण भारत के बड़े हिस्से को कवर करता था. वैश्विक व्यापार मार्गों से जुड़े इसके बंदरगाह ने दक्षिण भारत को बाकी दुनिया से जोड़ा. रेल नेटवर्क ने आंतरिक क्षेत्रों को तट से लिंक किया, जिससे यह यात्रियों का प्रमुख स्टॉप बना. आज भी इसका हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन व्यस्त रहते हैं.

चेन्नई में प्रमुख आकर्षण

चेन्नई में इतिहास, संस्कृति और समुद्र तटों का अनोखा संगम है. यहां का मरीना बीच दुनिया के सबसे लंबे प्राकृतिक शहरी समुद्र तटों में से एक है, जिसकी लंबाई 13 किलोमीटर है. रोजाना लगभग 30,000 पर्यटक यहां आते हैं. इसके अलावा यहां बेहद खूबसूरत स्थापत्य कला वाले मंदिर भी हैं, जिसमें कपालीश्वर मंदिर, मायलापुर विशेष प्रसिद्ध है. यह पल्लव काल का प्राचीन मंदिर है और स्थानीय संस्कृति का प्रतीक है. इसके अतिरिक्त यहां खूबसूरत चर्च भी हैं. संत थोमे बेसिलिका, सेंट थॉमस की समाधि पर बनी प्रमुख ईसाई तीर्थस्थल. ब्रिटिश अधिकारियों ने यहां किले का भी निर्माण कराया था. सेंट जॉर्ज फोर्ट भारत का पहला ब्रिटिश किला है, जहां से आधुनिक चेन्नई का विकास शुरु हुआ.

अगर आप इतिहास और कला को जानने का शौक रखते हैं, तो गवर्नमेंट म्यूजियम, एग्मोर आपको कभी निराश करेगा. 1851 में खुला यह भारत का दूसरा सबसे पुराना संग्रहालय है, जिसमें राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स शामिल हैं. दिसंबर में म्यूजिक सीजन में कर्नाटक संगीत और नृत्य का विशाल आयोजन होता है, जिसमें दुनियाभर के कलाकार शामिल होते हैं. खाने में इडली, फिल्टर कॉफी से लेकर चेट्टीनाड व्यंजन विशेष प्रसिद्ध हैं. महाबलीपुरम और कांचीपुरम आसपास के डे-ट्रिप स्पॉट हैं. 

यात्रा टिप्स

तमिलनाडु की जलवायु गर्म और आर्द्र है. यहां आने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी है, जब तापमान 25°C के आसपास रहता है. मई सबसे गर्म (32°C) महीना होता है, इसलिए उस दौरान यहां आने से बचें. चेन्नई सड़क, रेल और हवाई मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

गैस सिलेंडर eKYC को लेकर बड़ा खुलासा: क्या हर ग्राहक के लिए है जरूरी? सरकार ने बताया पूरा सच

एलपीजी eKYC को लेकर सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच मंत्रालय का बड़ा खुलासा!…

Last Updated: March 17, 2026 19:40:59 IST

‘अगर 8-9 पर ही खेलना है तो मतलब नहीं बनता..’ धोनी पर भड़के एबी डिविलियर्स, IPL 2026 से पहले दी नसीहत

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले एबी डिविलियर्स ने कहा है कि अगर धोनी 8…

Last Updated: March 17, 2026 19:31:22 IST

SP Brahmin Strategy: M-Y फॉर्मूले के बाद, क्या अब सपा ब्राह्मणों को लुभाने की कोशिश कर रही है?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: मायावती के बाद, क्या समाजवादी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश…

Last Updated: March 17, 2026 19:24:37 IST

आंखों में दिखने वाला ये अजीब सा निशान किसी बीमारी का इशारा तो नहीं? जानिए विल्सन डिजीज के लक्षण और बचाव के बारे में

Wilson Disease:  विल्सन डिजीज एक दुर्लभ लेकिन गंभीर आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें शरीर में कॉपर…

Last Updated: March 17, 2026 19:20:43 IST

PNG की डिमांड तेज, नया कनेक्शन लेने पर बिल में मिलेगी इतनी छूट, जानें आवेदन की प्रक्रिया

कनेक्शन एक्टिव करने के बाद आपको इसके बिल में छूट देखने को मिल सकती है.…

Last Updated: March 17, 2026 19:06:10 IST

राशन देने से मना कर रहा है डीलर? ऐसे करें शिकायत, जानें अलग-अलग राज्यों के हेल्पलाइन नंबर

अगर आपके साथ भी कभी ऐसा होता है तो घबराएं नहीं इसके खिलाफ आप शिकायत…

Last Updated: March 17, 2026 19:08:04 IST