India News (इंडिया न्यूज), Ambala News : अंबाला के नारायणगढ़ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस ने बदमाश अंकुश गुज्जर को गिरफ्तार किया है। बदमाश अंकुश के पांव में गोली लगने बाद उसे घायल अवस्था मे अंबाला सिविल हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाश अंकुश ने कुछ दिन पहले नारायणगढ़ मंडी में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। Ambala News
अंबाला के नारायणगढ़ की मंडी में कुछ दिन पहले हवाई फायर करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। आज पुलिस ने नारायणगढ़ इलाके में घूम रहे यूपी सहारनपुर के सरसावा इलाके रहने वाले बदमाश अंकुश गुज्जर को काबू करने की कोशिश की। लेकिन अंकुश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर अंकुश के पांव में गोली मार उसे घायल किया और गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल बदमाश अंकुश को सिविल हस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। Ambala News
Ambala News