Hindi News / Haryana News / Anurag Thakur Statement On Completion Of 11 Years Of Modi Government Said In 11 Years Modi Ji Has Devoted Himself To The Service Of The Nation He Has Fulfilled His Promise To The Country

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर अनुराग ठाकुर का बयान, बोले -11 सालों में मोदी जी ने ख़ुद को राष्ट्र सेवा के खपाया, तपाया..देश से किया वादा निभाया

India News (इंडिया न्यूज), Anurag Thakur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत एनडीए की केंद्र सरकार के 11  वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में विकसित भारत का अमृतकाल-सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल के रूप में मनाया जा रहा है। इसी संबंध में हमीरपुर के सांसद, […]

BY: Anurekha Lambra • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Anurag Thakur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत एनडीए की केंद्र सरकार के 11  वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में विकसित भारत का अमृतकाल-सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल के रूप में मनाया जा रहा है।

इसी संबंध में हमीरपुर के सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अनुराग सिंह ठाकुर ने आज भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश कार्यालय कमल में एक प्रेस वार्ता को संबंधित किया। इस वार्ता में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा,  प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक कैलाश चन्द जैन, सह संयोजक मनीष शर्मा , नरेश अरोड़ा, इंदिरा सिंह,अभय झा तथा मीडिया प्रभारी संजीव राणा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। Anurag Thakur

प्रॉपर्टी डीलर के साथ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम 

Anurag Thakur

  • विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल : अनुराग सिंह ठाकुर
  • साल दर साल कैलेंडर बदलता रहा, भारत आगे बढ़ता रहा : अनुराग सिंह ठाकुर
  • 11 सालों में मोदी जी ने ख़ुद को राष्ट्र सेवा के खपाया, तपाया..देश से किया वादा निभाया
  • मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी भाजपा

Anurag Thakur : भारत एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति बन चुका

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बीते 11 वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक प्रगति की है उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का साहस दिखा रहा है। हमारी सीमाएं सुरक्षित है। भारत एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति बन चुका है। Anurag Thakur

दुनिया को भारत की ताकत से अवगत करवाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ ,सबका विकास, सबका प्रयास ,सबका विश्वास मंत्र ने देश को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। आज देश का हर वर्ग और हर क्षेत्र एक सांझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी धरती पर 9 आतंकवादी कैंप और 11 एयरबेस तबाह कर दुनिया में भारत की ताकत का डंका बजाया और दुनिया को भारत की ताकत से अवगत करवाया है। इसके विपरीत कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवादियों का सम्मान तक किया जाता रहा था”

आम जनमानस के हित व ग़रीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ केंद्र की एनडीए सरकार ने भारत के आम जनमानस के हित व ग़रीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। केंद्र सरकार पिछले 11 वर्षों से गरीबों और वंचितों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने, उन्हें उचित अधिकार व सुनहरे अवसर प्रदान करने की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही है। मोदी जी के सम्यक् नेतृत्व में भारत सर्व समाज के कल्याण से विकसित भारत के संकल्प सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। Anurag Thakur

पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों ने वास्तविकता के धरातल पर गरीबी हटाने का काम किया

मोदी जी इसी सोच और विजन के साथ गरीबों के मसीहा बन गए हैं वो गरीबों के कल्याण को सर्वोपरि मानकर फैसले लेते हैं और अपनी सरकार की नीतियां निर्धारित करते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस के राज में इंदिरा से लेकर मनमोहन तक सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे दिए जाते थे, लेकिन अब आंकड़े बताते हैं कि हकीकत में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। मोदी सरकार की गरीबों के कल्याण की कई योजनाओं से करोड़ों गरीबों का जीवन आसान बन रहा है। पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों ने वास्तविकता के धरातल पर गरीबी हटाने का काम किया है” Anurag Thakur

मोदी सरकार में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में दोगुनी हुई

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ मोदी सरकार में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में दोगुनी हुई हैं। 2014 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 थी, जो 2025 में बढ़कर 780 हो गईं। वहीं, MBBS सीटों की संख्या 51,348 से बढ़कर 2024 में 1.18 लाख हो गई हैं। मोदी सरकार ने पिछले 11 सालों में 17.1 करोड़ नई नौकरियां निकाली हैं। स्टार्टअप से 1.61 लाख युवाओं को नौकरी मिली है। स्किल इंडिया मिशन के तहत अब तक 2.27 करोड़ से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है।

स्वच्छ भारत मिशन (12 करोड़ घरेलू शौचालयों का निर्माण) व प्रधानमंत्री जन धन योजना (55.22 करोड़ बैंक खाता), 2015 में शुरू की गई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (51.06 करोड़ नागरिक नामांकित), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (52.5 करोड़ से ज्यादा का लोन स्वीकृत), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (23.64 करोड़ नागरिक नामांकित), 2016 में शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ( 10.33 करोड़ महिलाएं लाभान्वित), 2018 में शुरू की गई प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना कार्ड (40 कोड से ज्यादा स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी), 2019 में शुरू की गई। Anurag Thakur

आम जनमानस के जीवन को बदलते हुए प्रगति पथ पर अग्रसर किया

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( 11 करोड़ से अधिक किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने हेतु 368 लाख करोड़ रुपए वितरित), 2020 में शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना (81 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को मुक्त राशन) ने भारत के आम जनमानस के जीवन को बदलते हुए प्रगति पथ पर अग्रसर किया है”

Anurag Thakur : बीते 11 वर्षों में विकास की बयार चली

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” प्रधानमंत्री की अंत्योदय की नीति का को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।  उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में विकास की बयार चली है जिससे भारत की विकसित भारत बनने की राह प्रशस्त हुई है आज से  प्रधानमंत्री के देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प  से देश के 140 करोड़ नागरिकों को जोड़ने की शुरुआत है। जिसके तहत देश का प्रत्येक नागरिक भी 2047 तक देश को विकसित भारत बनाए जाने का संकल्प में साझेदारी होगा”

पिछले 11 वर्षों में देश में जो तरक्की हुई है उससे देश का मान सम्मान बढ़ा

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में जो तरक्की हुई है उससे देश का मान सम्मान बढ़ा है अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है।

इन सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने तथा देश के आम नागरिकों को विकसित भारत के संकल्प की मुहिम में जोड़ने हेतु चंडीगढ़ भाजपा द्वारा प्रदेश जिला मंडल मोहल्ला चौपाल तथा बूथ स्तर तक की योजनाएं बनाई गई है जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे तथा लोगों से भी विकसित भारत बनाए जाने के संकल्प करवाएंगे जिससे विकसित भारत के संकल्प में आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित हो सके। Anurag Thakur

राहुल गांधी के बयान पर भड़के अनिल विज, दी कड़ी प्रतिक्रिया, बोले – पिछले 11 सालों से देश नई ऊंचाइयों को छू रहा…ये राहुल गाँधी को नज़र नहीं आता 

Tags:

11 Years Of Modi GovernmentAnurag Thakurbjp newschandigarh newsHaryanaharyana newsindia news haryana
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

अभय सिंह चौटाला के बयान से प्रदेश की राजनीति में हलचल, चौटाला बोले -‘मुझे एक दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी दो’…फिर देखो..जानें आगे क्या बोले अभय  
अभय सिंह चौटाला के बयान से प्रदेश की राजनीति में हलचल, चौटाला बोले -‘मुझे एक दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी दो’…फिर देखो..जानें आगे क्या बोले अभय  
गुरुग्राम में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का हुआ लोकार्पण, 11 वर्षों में यूएई से बड़ा हुआ हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर
गुरुग्राम में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का हुआ लोकार्पण, 11 वर्षों में यूएई से बड़ा हुआ हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर
हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में, जानें आरोपी ने कैसे रची थी हत्या की साजिश, दो दिन की रिमांड अवधि में होंगे और भी अहम खुलासे  
हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में, जानें आरोपी ने कैसे रची थी हत्या की साजिश, दो दिन की रिमांड अवधि में होंगे और भी अहम खुलासे  
जैक्सनविल, फ्लोरिडा ने 16 जून को ‘श्री श्री रविशंकर शांति और स्वास्थ्य दिवस’ घोषित किया, आर्ट ऑफ लिविंग के साधकों में खुशी की लहर
जैक्सनविल, फ्लोरिडा ने 16 जून को ‘श्री श्री रविशंकर शांति और स्वास्थ्य दिवस’ घोषित किया, आर्ट ऑफ लिविंग के साधकों में खुशी की लहर
मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज, बोले – कांग्रेस को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, कांग्रेस के दिमाग में हमेशा तानाशाही रही
मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज, बोले – कांग्रेस को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, कांग्रेस के दिमाग में हमेशा तानाशाही रही
Advertisement · Scroll to continue