India News (इंडिया न्यूज), Badoli’s Statement On Masoom Sharma : हरियाणा में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के एक गाने को डिलीट किया गया है, जिस पर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली का बयान समानेआया है। बड़ौली ने कहा हमारे जो कलाकार हैं उनकी जिम्मेदारी रहती है की अगर कोई गानों में कोई त्रुटि है तो उसको सुधार करने की बात है।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने दी अहम जानकारी -14 अप्रैल को हरियाणा में होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, करेंगे हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन 

Badoli’s Statement On Masoom Sharma : ‘मासूम शर्मा बहुत अच्छा गाते हैं’

अगर लगता है किसी गाने से आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ने का काम होता है तो उस पर रोक भी लगती है और अच्छे गानों की बड़ाई भी होती है। मोहनलाल बडोली ने कहा मासूम शर्मा बहुत अच्छा गायक, हरियाणवी सिंगर है। मासूम शर्मा बहुत अच्छा गाते हैं। उनके बहुत फॉलोअर है। अगर कोई गाना डिलीट हुआ होगा तो उसकी जांच का विषय है।

औरंगजेब को लेकर बोले अनिल विज- ‘कुछ लोग’ औरंगजेब का महिमामंडन करने में लगे, जबकि भारत माता के भक्त की जुबान पर ‘औरंगजेब का नाम नहीं आना चाहिए’

किसानों का प्रदेश है किसान कहीं भी बैठक करें

एसकेएम के आह्वान पर 28 मार्च को हरियाणा के कई जिलों में  बैठक कर प्रदर्शन करेंगे, जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा किसानों का देश है किसानों का प्रदेश है किसान कहीं भी बैठक करे किसी भी समय करें हम उनका स्वागत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव है जिस पर मोहनलाल बड़ौली ने कहा भारतीय जनता पार्टी का संगठन का पर्व है देश में चलाया और हरियाणा में 370 मंडलों का चुनाव हुआ है 20 हजार 600 बूथों का भी चयन हुआ है। Badoli’s Statement On Masoom Sharma

Badoli’s Statement On Masoom Sharma : संगठन की दृष्टि से 27 जिले हरियाणा में बने

हर 3 वर्षों के बाद हम इसका चयन करते हैं। हाथी 3 वर्षों के बाद अपनी सदस्यता अभियान पर भी चर्चा करते हैं। हाल ही में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। जिले बढ़ाने का भी काम किया है संगठन की दृष्टि से 27 जिले हरियाणा में बने हैं। प्रदेश अध्यक्ष का जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा उसके अगले दिन फॉर्म भरे जाएंगे। जो प्रक्रिया पहले हुई है इस तरह से प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रतिक्रिया होगी। Badoli’s Statement On Masoom Sharma

अनीता कुंडू करेंगी नेपाल के माउंट अन्नपूर्णा की चढ़ाई, अभियान का उद्देश्य – ‘नशा मुक्त हरियाणा’…अनीता कुंडू की उपलब्धियां जान रह जाएंगे हैरान