India News (इंडिया न्यूज़), Bhiwani News : हरियाणा के भिवानी जिले के सांगा गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, यहां एक ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान दो महिला मजदूरों की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। हालांकि हादसे के समय और भी मजदूर वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने फुर्ती से भागकर अपनी जान बचा ली।

करनाल में हुड़दंग मचाने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन पहले घरों के बाहर खड़ी 8 से 10 गाड़ियों के शीशे तोड़कर फैलाई थी दहशत

Bhiwani News : मृतक महिला बिहार के मुकद्दस नगर की रहने वाली थीं

वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची दोनों महिला मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों पर गहनता से जांच कर रही है। वहीं मृतक महिलाओं की पहचान 40 वर्षीय सुनैना और 44 वर्षीय सुब्ता के रूप में हुई है, जो बिहार के मुकद्दस नगर की रहने वाली थीं। Bhiwani News

बहादुरगढ़ में बिज़नेसमैन के घर में धमाका, चार लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर, पुलिस और दमकल की टीम मौके पर जांच में जुटी

Bhiwani News : अचानक ईंटों की दीवार ढह गई, जिसमें दोनों महिलाएं दब गईं

जानकारी मुताबिक रोजाना की तरह शनिवार को भी ईंट भट्ठे पर कई मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन काम के दौरान सुनैना और सुब्ता पास में सो रही थीं। तभी वहां अचानक ईंटों की दीवार ढह गई, जिसमें दोनों महिलाएं दब गईं। आसपास के मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। अन्य मजदूरों ने तुरंत दोनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Bhiwani News

बड़ी ‘हिम्मत’ से हिम्मत सिंह ने मां-बाप को उतार दिया मौत के घाट, क्राइम पेट्रोल व वेब सीरीज देखकर रची थी हत्या की कहानी, हुए कई अहम खुलासे