India News (इंडिया न्यूज), BJP New Headquarter : पंचकूला में हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब अपना मुख्यालय रोहतक से पंचकूला शिफ्ट करने जा रही है। इसके लिए केंद्र से मंजूरी मिल चुकी है। 6 अप्रैल को पंचकूला में स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान नए कार्यालय का उद्घाटन होगा। इस बात की पुष्टि बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने की और कहा कि पार्टी का मुख्यालय अब पंचकूला में होगा और 6 अप्रैल को यहां स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर एक बड़ा कार्यक्रम होगा।
BJP New Headquarter : रोहतक ऑफिस बनेगा कार्यकर्ता प्रशिक्षण स्कूल
वहीं रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय को कार्यकर्ता प्रशिक्षण स्कूल में बदला जाएगा। अब सभी प्रशासनिक गतिविधियां पंचकूला से संचालित होंगी। पहले रोहतक में मुख्यालय इसलिए बनाया गया था, क्योंकि सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के दफ्तर यहीं थे।
ईद पर हरियाणा के नूंह में बवाल: नमाज के बाद दो गुटों में लाठी-डंडों से मारपीट, इतने लोग हुए जख्मी
पंचकूला मुख्यालय की खासियत
-
पंचकूला में स्थित बीजेपी ऑफिस पंचकमलम में 600 सीटों वाला एक बड़ा सभागार है। यहां पदाधिकारियों और राज्य के किसी भी हिस्से से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए कमरे उपलब्ध होंगे।चंडीगढ़ के नजदीक होने के कारण प्रशासनिक कार्यों में सहूलियत होगी।
बीजेपी का नया केंद्र होगा पंचकूला
हरियाणा भाजपा ने अपने राजनीतिक और प्रशासनिक केंद्र को रोहतक से पंचकूला शिफ्ट करने का बड़ा फैसला लिया है। इससे पार्टी संगठन और सरकार के बीच तालमेल बेहतर होगा।