India News (इंडिया न्यूज), Tiranga Yatra : भारतीय जनता पार्टी ’’ऑप्रेशन सिंदूर’’ की सफलता पर प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य गाथा को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। हरियाणा में मंगलवार को पंचकूला में प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा निकालकर शुभारंभ किया गया। इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, मंत्री, विधायक और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। Tiranga Yatra
हरियाणा में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा के शैड्यूल की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 14 और 15 मई को लोकसभा स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। 16 और 17 मई को सभी संगठनात्मक 27 जिलों में तिरंगा यात्राएं आयोजित होंगी। बड़ौली ने कहा कि 18 मई से 23 मई तक विधानसभाओं, बड़े शहरों व कस्बों में सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगी। Tiranga Yatra
Mohan Lal Badoli
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऑप्रेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया और आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में हमारी सेना ने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए आतंकवादियों को माटी में मिला दिया। बड़ौली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सेना के साहस को सलाम करते हुए कहा कि आज पूरा देश पीएम मोदी और सेना के साथ एकजुटता से खड़ा है।
बड़ौली ने कहा कि हमारी सेना ने तकनीकी का सही इस्तेमाल किया और पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम किया। पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना आतंकियों के पक्ष में खड़ी हुई है। बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी ने भी कहा है कि अभी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई बंद नहीं हुई है।
ऑप्रेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ शुरूआत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व को बता दिया है कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। आतंकवाद, व्यापार और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती। खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा। पाकिस्तान दोबारा हरकत करता है तो गोली का जवाब गोला से दिया जाएगा।