India News (इंडिया न्यूज), Education Minister Mahipal Dhanda : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दावा किया कि कक्षा लगने से पहले ही पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई गई है और हरियाणा में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ी है, क्योंकि सरकारी स्कूलों में एडमिशन बढ़े हैं। वहीं मंत्री ने पूर्व शिक्षा मंत्री पर भी तंज कसते हुए कहा ‘नाच ना जाने आंगन डेढ़ा’। Education Minister Mahipal Dhanda
Education Minister Mahipal Dhanda
बता दें कि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा आज कुरुक्षेत्र में धन्ना भगत पब्लिक स्कूल के प्रांगण में धन्ना भगत जी की पावन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने स्कूल में स्थापित धन्ना भगत की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा धन्ना भगत जी ने अपने कर्म, श्रद्धा और सेवा के माध्यम से समाज को जो प्रेरणा दी, वह आज भी प्रासंगिक है और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती है। Education Minister Mahipal Dhanda
वहीं उन्होंने संत शिरोमणि भगत धन्ना जाट को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने पत्थर में भी जान डाल दी जो कि भक्ति का एक सबसे बड़ा जीवंत उदाहरण है। उनका जीवन आदर्शो से परिपूर्ण रहा है जिसे सबको आत्मसात करना चाहिए।आइए, हम सभी उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समानता, प्रेम और सेवा का संदेश फैलाएं।
इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने दावा किया कि विपक्ष भ्रामक प्रचार करते नहीं थकता है कि स्कूलों में पुस्तके उपलब्ध नहीं है और बच्चे मारे-मारे फिर रहे है, जबकि हकीकत ये है कि कक्षा लगने से पहले ही पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जा चुकी है, जबकि विपक्ष के कार्यकाल में छह से आठ-आठ महीने गुजर जाते थे और बच्चे बिना किताबों के सैशन गुजार देते थे।
उन्होंने मंत्री ने पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल पर तंज कसते हुए कहा उनके बारे में बस इतना ही कहूंगा नाच ना जाने आंगन टेढ़ा। मंत्री ने कहा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ी है, क्योंकि सरकारी स्कूलों में एडमिशन बढ़े है, जिसे स्पष्ट पैमाना कहा जा सकता है कि लोगों का रुझान सरकारी स्कूलों व उनमें दी जाने वाली गुणवत्ता पर शिक्षा की तरफ बढ़ रहा है। Education Minister Mahipal Dhanda