India News (इंडिया न्यूज), Honey Singh Concert : पंचकूला में मशहूर रैपर हनी सिंह का बहुप्रतीक्षित कंसर्ट जहां पहले चंडीगढ़ में होने जा रहा था वहीं अब पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में होगा। आयोजकों ने आधिकारिक तौर पर 23 मार्च को होने वाले इस इवेंट के लिए नए वेन्यू की पुष्टि कर दी है।
पहले यह चंडीगढ़ के सेक्टर-25 ग्राउंड में होना था, लेकिन डीसी ऑफिस से अभी तक अनुमति नहीं मिली। इसी कारण, आयोजकों ने इसे पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शिफ्ट करने का निर्णय लिया। हालांकि, चंडीगढ़ डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि उन्हें अभी तक आयोजकों से इस बदलाव की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली।
Honey Singh Concert
वहीं आपको बता दें कि शो का स्थान बदलने के बावजूद अब भी टिकट चंडीगढ़ के नाम पर बेचे जा रहे हैं। इससे पहले अरिजीत सिंह के कंसर्ट में भी यही हुआ था, जब लोगों ने चंडीगढ़ में शो समझकर टिकट खरीदे, लेकिन बाद में पता चला कि इवेंट पंचकूला में हो रहा है। कई फैंस इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं।
आधुनिक तरीके से रंगीन शिमला मिर्च की खेती कर करनाल का किसान हर साल कमा रहा 8 से 10 लाख रुपए
हालांकि वेन्यू बदलने के बावजूद हनी सिंह के फैंस उनके कंसर्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। लेकिन टिकट की गड़बड़ी को लेकर आयोजकों पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि आयोजक इस विवाद को कैसे संभालते हैं और क्या टिकट में सुधार किया जाएगा या नहीं।