India News (इंडिया न्यूज), Former Union Minister Birendra Singh : हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने पहलगाम मुद्दे को लेकर भाजपा हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान से अन्य मुद्दों पर लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा जातिगत जनगणना का फैसला लेकर आई है।
ये भी तय नहीं है कि जातिगत जनगणना होगी या नहीं। जो भाजपा के नेता जातिगत जनगणना का कल तक विरोध भाजपा के लोग करते थे आज वो स्वागत करते नजर आते है। बीरेंद्र सिंह आज उचाना पुरानी मंडी में कांग्रेस नेता राकेश श्योकंद के प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे और यहां पर उनका कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। Former Union Minister Birendra Singh
Former Union Minister Birendra Singh
फसलों के एमएसपी पर बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि एमएसपी का जो फार्मूला है उस पर दोबारा से विचार-विमर्श करने की जरूरत है। जो बढ़ोतरी एमएसपी पर की जाती है वो कम होती है। जो अर्थ व्यवस्था में किसान का हिस्सा होना चाहिए वो है नहीं।
एमएसपी के मापदंड दोबारा से तय होने चाहिए। जो अर्थ शास्त्री कहते है अगर खेती के लिए ज्यादा बजट होगा तो महंगाई बढ़ जाएगी। ये सिर्फ किसान को गरीब रखने के लिए है। जो एमएसपी तय करते है उन्हें इस सोच को बदलना होगा। आज के दिन जो खेती का बढ़ती अर्थ व्यवस्था में किसान का जो हिस्सा है वो कम है।
जातिगत जनगणना के भाजपा के फैसले पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जनगणना का सिर्फ ये महत्व नहीं है कि किस जाति के कितने आदमी है। महत्व ये है कि जो आरक्षण है चाहे वो ओबीसी में आरक्षण है चाहे वो शेड्यूल कास्ट में आरक्षण हो उसमें भी बहुत ऐसी जातियां है जिनकी गिनती आवश्यक है।
इसलिए आवश्यक है कि शायद उन्हें आरक्षण में भी कुछ नहीं मिला 78 साल के हमारी आजादी के बाद। इस देश की अर्थ व्यवस्था में गरीब आदमी की भी हिस्सेदारी होनी चाहिए। ये ही भाजपा है जो महीने पहले कहते थे कि देश को बांटने का काम कर रही है कांग्रेस, राहुल गांधी। आज भाजपा वाले कहते है कि इससे तो देश स्वर्ग होगा। तब कहा गए थे जब भाजपा जातिगत जनगणना के पक्ष में नहीं थे।
जातिगत जनगणना से समाज का वो अंग जो आज तक अछूता है जो तरक्की नहीं कर सका। ये जब जानकारी निकलेगी उसमें सारी चीजें सामने आएगी। हमारे जो आज तक के लाभावंति नहीं हुए है उनको फायदा मिलेगा। भाजपा शायद ये जो बात लेकर आई है इनके जो ये काम फेल हुए है कह दिया कि पाकिस्तान से बदला लेंगे एक-एक को अंदर घूस कर पीटेंगे।
इन चीजों से ध्यान बांटने के लिए एक बिहार का चुनाव दिखता है बिहार का चुनाव में जो जातिगत जनगणना है क्योंकि वहां ये वोट लेने के लिए राजनीति करते है। आज भी बहुत से लोगों का ये विचार है कि करेंगे लेकिन जातिगत जनगणना होगी की नहीं होगी आज भी ये सवाल है लोगों के मनों में। कांग्रेस, राहुल गांधी ने इस आवाज को बुलंद किया। Former Union Minister Birendra Singh