India News (इंडिया न्यूज), Haryana Traffic: हरियाणा में ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करना अब चरम पर है। जानकारी के सबसे ज्यादा उल्लंघन दो जिलों में हो रहे हैं। और उन जिलों में फरीदाबाद और गुरुग्राम शामिल है। इन जिलों में औसतन 8 से 10 हजार चालान हो रहे हैं। इसके बाद भी यहाँ के लोगों का बुरा हाल है। इसी दौरान हरियाणा ट्रैफिक पुलिस भी एक्शन मोड हैं। आप ये बात जानकर हैरान हो जाएंगे कि पिछले 5 साल में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर प्रदेश के वाहन मालिकों से लगभग 3.61 अरब रुपये बतौर जुर्माना वसूला है। बताया जा रहा है कि इनमे गुड़गांव और फरीदाबाद जिला सबसे ऊपर है।
- जानिए गुरुग्राम का हाल
- जुर्माना वसूली में ये जिले सबसे आगे
जानिए गुरुग्राम का हाल
आपकी जानकारी के लिए बता दें, सबसे बुरा हाल गुरगुरम का बताया जा रहा है। साल 2024 में फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने 3 लाख 20 हजार से ज्यादा वाहनों का चालान किया है, इसी दौरान गुड़गांव में यह आंकड़ा दोगुना है। वहीँ गुड़गांव में साल 2024 में 6 लाख 60 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए। वहीँ पलवल का भी यही हाल है। यहाँ पर आंकड़ा 1 लाख 30 हजार से भी ज्यादा पहुँच चुका है।
IPL 2025: कौन हैं Vignesh Puthur? धोनी भी तारीफ करने से नहीं रोक पाए
जुर्माना वसूली में ये जिले सबसे आगे
जानकारी के मुताबिक, पिछले पांच साल में (साल 2020 से 2024 तक) ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में सबसे ज्यादा जुर्माना गुड़गांव के वाहन मालिकों से वसूला गया। वहीँ गुड़गांव में 62 करोड़ 56 लाख 3821 रुपये जुर्माना वसूला गया। जबकि फरीदाबाद में 39 करोड़ 91 लाख 7048 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। इससे थोड़ा ही कम अन्य जिलों का भी हाल ऐसा ही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में अब ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। अब हरियाणा के हर के जिले में नियमों का उल्लंघन करना और भी ज्यादा भारी पड़ने की भी संभावना जताई जा रही है।
हरियाणा में इस दिन से चढ़ेगा पारा, गुरुग्राम समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए ताजा अपडेट