India News (इंडिया न्यूज), Haryana Municipal Election: नगर निकाय चुनाव को लेकर करनाल के 3 लाख से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग कल करेंगे और शहर की छोटी सरकार चुनने में अपनी अहम भूमिका निभाने का काम करेगे। सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे, शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। एक हजार के करीब पुलिस कर्मचारियों और अधिकारी पोलिंग बूथ पर तैनात रहेंगे।
- सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
- अधिकारी ने दी अहम जानकारी
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आईजी कुलदीप सिह और डीएसपी नायब सिंह, डीएसपी राजीव कुमार समेत कई पुलिस अधिकारियों ने पंडित चिरंजीलाल कॉलेज में पहुँचकर जायजा लिया। इस दौरान पोलिंग बूथ कर्मचारियों को ईवीएम की मशीनें सौंपी गईं। वहीँ करनाल सिटी डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि, सुरक्षा सम्बंधित पुलिस द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है। जिले भर में एक हजार के करीब पुलिस कर्मचारी सुरक्षा के मध्यनजर तैनात किए जाएंगे। डीएसपी ने बताया पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए बाध्य हैं। करनाल के नगर निगम के कुल 20 वार्ड है पूरे जिले में 66 नगर निगम और नगर पालिका के वार्ड है। जहाँ पर चुनाव होगा।
बहादुरगढ़ में तेज रफ्तार गाड़ी ने टोलकर्मी को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत
अधिकारी ने दी अहम जानकारी
डीएसपी राजीव ने बताया की 14 के करीब पेट्रोलिंग पार्टी तैयार की गई हैं। ये टीम कही भी किसी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए मतदान जरूर करने की अपील की और लोगो को किसी के प्रलोभन में नही आने की अपील भी की। अपनी मर्जी से लोगो को मतदान करने की अपील की, उन्होंने कहा कि ईवीएम कर्मचारियों को सौपी जा रही है और शाम तक अपने गंतव्य स्थान पर पहुँच जाएगी सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, एक घायल, नूंह में नगीना–होडल रोड पर हुआ हादसा