India News(इंडिया न्यूज़), Holi 2025: भारत में अलग अलग तरह की संस्कृति है। वहीँ हर कोई अपने अपने तरीके से त्योहारों को मनाता है। ऐसे में आज होली का पर्व है और पूरे देश में होली धूमधाम से मनाई जाती है। होली पर्व को लेकर रंगों का बाजार भी सज चुका है। वहीँ भारत में अलग अलग हिस्सों में होली अलग अलग अंदाज में मनाई जाती है। जैसे ब्रज में फूलों की होली खेली जाती है, राजस्थान में लट्ठमार होली खेली जाती है। वहीँ हरियाणा की कोरड़ा होली खेली जाती है जो काफी मशहूर भी है। दरअसल इस होली में देवर भाभी बहुत ही खास अंदाज में होली खेलते हैं। दरअसल, कोरड़ा होली देवर भाभी के बीच खेला जाता है।

  • देवर भाभी इस तरह खेलते हैं होली
  • हरियाणा में मशहूर है कोरड़ा होली

‘कुछ त्योहार मनाए नहीं जिए जाते हैं…’ होली के रंग में रंगा बॉलीवुड, अक्षय से लेकर माधुरी तक ने दी शुभकामनाएं

देवर भाभी इस तरह खेलते हैं होली

हरियाणा की होली की खास बात यह है कि ये कोरड़ा मार होली देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। वहीँ प्रदेश के कई जिलों में रिश्ते में लगने वाले देवर के साथ भाभी होली खेलती है। जब देवर भाभी पर रंग फेंकता है तो भाभी खुद को बचाने के लिए कपड़े से बनी मजबूत छड़ से देवर पर हमला करती है। देवर उस पर रंग से भरा पानी फेंककर अपना बचाव करता है। यह खेल देवर और भाभी के बीच के प्यार को दर्शाता है।

दुनिया को पता है आतंकवाद का गढ़ कहां है…,ट्रेन हाईजैक को लेकर भारत ने पाकिस्तान को दिया ऐसा जवाब, मूंछ छिपाते फिर रहे हैं पीएम शहबाज

हरियाणा में मशहूर है कोरड़ा होली

आओकी जानकारी के लिए बता दें, , हरियाणा में कोरड़ा होली की परम्परा सालों से चली आ रही है। वहीँ ये देशभर में काफी मशहूर भी है। दरअसल, होली के दिन सुबह लोग एक गांव के चौक पर बड़े-बड़े कड़ाहों में रंग और पानी मिलाकर रख देते हैं। महिलाएं कोरडा से होली खेलती हैं। पुरुष महिलाओं पर डिब्बे से पानी फेंकते हैं। खुद को बचाने के लिए महिलाएं पुरुषों पर कोरडा की बौछार करती हैं। गांव के लोग इस दृश्य को बड़े उत्साह से देखते हैं और इसका आनंद लेते हैं।

होली के दिन भी एक्शन मोड में दिखी CM रेखा गुप्ता; इस मुद्दे पर बुलाई अचानक बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश