India News (इंडिया न्यूज), Haryana Weather News Today: कई दिनों से हरियाणा में लगातार सर्द हवाएं चल रहीं थी। लेकिन अब हरियाणा ठंडी हवाओं से राहत मिली है। जी हाँ प्रदेश में अब ठंडी हवाओं की गति धीमी हो गई है। वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि, हरियाणा में आज यानी शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। वहीँ प्रदेश में आज सुबह शाम मामूली सी ठंड महसूस होगी औरदोपहर में तेज धूप खिलेगी। वहीँ प्रदेश में आज से ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

  • थमा बारिश का सिलसिला
  • जानिए कैसा रहेगा आज का तापमान

UPSC CAPF Vacancy 2025: पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन और जरूरी डिटेल्स

थमा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 12 मार्च तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वहीँ इन दिनों बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। इन दिनों ठंडी हवाओं का भी दौर थम जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी का भी अहसास होने लगेगा। मौसम विभाग अनुसार आने वाले दिनों में अगर बारिश नहीं हुई तो 15 मार्च के बाद गर्मी दस्तक दे सकती है।

Delhi Action on Illegal Spas: दिल्ली में अब अवैध स्पा, OYO होटल और बिना लाइसेंस के रेस्त्रां चलाने वालों की अब खैर नहीं! मेयर महेश कुमार ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

जानिए कैसा रहेगा आज का तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि, हरियाणा में आज यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीँ न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि, रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड के कप्तान ने फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ अपने मास्टर प्लान का किया खुलासा, क्या इस बार टीम इंडिया से जीत छीन लेंगे कीवी?