India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Weather Update : हरियाणा में आने वाले समय में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। जिसके चलते सोमवार और मंगलवार को उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 16 मार्च को सबसे ठंडा इलाका बालसमंद (हिसार) रहा। जहां तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

‘नायब बजट जन सेवा को समर्पित’….शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और जिला के विधायकों ने की बजट की सराहना

मोहन लाल बड़ौली की बजट पर प्रतिक्रिया, कहा – गरीबों,  किसानों, महिलाओं व युवाओं के सुन्दर भविष्य की रुपरेखा तय करने वाला बजट

Haryana Weather Update : तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट आई

पिछले 24 घंटे में यहां तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट आई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 21 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवाएं बीच-बीच में बदलती रहेंगी और हल्की गति से चलने की संभावना है।

बढ़ते नशे पर सैलजा का कड़ा प्रहार..कहा -‘नशे की ओवरडोज’ से युवाओं की मौत का सिलसिला जारी, हरियाणा में 13 जिले नशे के ‘हॉट स्पॉट’ 

Haryana Weather Update  : 17-18 को रातें सर्द रहेंगी

इस दौरान 17 और 18 मार्च को उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाएं उत्तर-पूर्वी हो जाएंगी, जिससे 20 और 21 मार्च को वातावरण में नमी बढ़ने और आंशिक बादल छाने की संभावना है। वहीं रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। Haryana Weather Update

हरियाणा के सभी यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेजों में उद्योग-अकादमिक भागीदारी को  किया जाएगा अनिवार्य, जानें की छात्राओं की ट्यूशन फीस होगी माफ 

16 मार्च को प्रदेश का न्यूनतम तापमान : Haryana Weather Update

  • चंडीगढ़- में 16 मार्च को न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • अंबाला में तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।
  • हिसार में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • नारनौल में भी तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
  • रोहतक में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
  • भिवानी में तापमान गिरकर 13.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
  • सिरसा में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सबसे कम था।
  • फरीदाबाद में तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
  • फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • गुरुग्राम में तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ।
  • कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
  • महेंद्रगढ़ में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • पंचकूला में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। Haryana Weather Update

हरियाणा के छात्रों के लिए बजट में बड़ी सौगात, प्रदेश में बनाए जाएंगे 10 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज, जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

बजट में 11 विभागों की 48 योजनाओं का विलय किया व 20 योजनाओं को किया समाप्त, पिछले 9 वर्षों में ऋण 1627 करोड़ रुपए कम हुआ

हरियाणा का 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश, महिलाओं की बल्ले-बल्ले, इन महिलाओं को दिए जाएंगे 2100 रुपए प्रति माह

युवक की धारदार हथियार से ‘हत्या’..पुलिस टीम के साथ एसपी ने किया घटना स्थल का मुआयना, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित