India News (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: कानून को चकमा देकर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करवाने वाला हिस्ट्रीशीटर आख़िरकार भिवानी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी में आते ही ये हिस्ट्रीशीटर हंसा अब कान पकड़ कर गिड़गिड़ाने लगा। बता दें कि जेल से छूटते ही इसने अपने साथी के साथ एक व्यापारी का अपहरण कर 10 घंटे बंधक बना 64 हजार रुपए ठगे थे। भिवानी सिटी थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा ये हंसराज उर्फ हंसा है। जो हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। इस पर लड़ाई, झगड़े, मारपीट, लूट, डराने व धमकाने जैसे 26 केस दर्ज थे। हाल ही में क़रीब एक सप्ताह पहले कानून की पेचीदगी का फ़ायदा उठाकर ये शख्स ज़मानत पर छुटा। इस मामले में कोर्ट ने पाँच पुलिस कर्मियों पर 15 लाख रूपये जुर्माना लगाया और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे।
- पुलिस के लिए मुसीबत बना हंसा
- जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के लिए मुसीबत बना हंसा
कहा जाता है कि, चोर चोरी छेड़ दे पर हैराफेरी नहीं। ज़मानत मिलते ही और उल्टा पुलिस पर कार्यवाही के आदेश सुनकर हँसा के हौंसले बढ़ गए। उसने अपने साथी भरत सिंह के साथ मिलकर 10 मार्च की रात को अपने ही हनुमान गेट एरिया से सुनील कोकड़ा नामक व्यापारी का अपहरण किया। इसे अपने चिकन के होटल पर रात भर क़रीब 10 घंटे बंधक बनाए रखा। दोनों बदमाशों ने व्यापारी को डंडे से बुरी तरह पीट कर डराया। फिर उसके खाते से अपने खाते में हंसा ने 64 हजार रूपये ट्रांसफ़र करवा लिए। उसके बाद व्यापारी को छोड़ दिया।
जीत हासिल करने के बाद मंत्री अनिल विज का बयान, जनता को दे डाला सारा क्रेडिट, कांग्रेस की बढ़ी मुसीबत!
जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित व्यापारी सुनील कोकड़ा का फ़िलहाल नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। दिनोद गेट चोकी पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। अब दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिनोद गेट चौकी इंचार्ज एएसआई मनीष वालिया ने बताया कि हंसा के उस खाते को फ्रीज करवाया है, जिसमें उसने व्यापारी से पैसे ट्रांसफर करवाए थे। वहीं हंसा का मोबाइल, स्कैनर, डंडा, व्यापारी की स्कूटी व उसके खूंन से लथपथ कपड़े बरामद किए हैं।