India News(इंडिया न्यूज़), Haryana Sweeper Protest: हरियाणा में किसानों के बाद अब सफाई कर्मचारियों ने सरकार के आगे अपनी मांगे रखना शुरू कर दी हैं। जी हाँ एक बार फिर सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। जिसके चलते बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर से काम करना बंद कर दिया है। आओकी जानकारी के लिए बता दें, सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर से बहादुरगढ़ नगर परिषद कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
- इस वजह से हो रहा प्रदर्शन
- जानिए क्या बोले सफाई कर्मचारी
इस वजह से हो रहा प्रदर्शन
इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार और नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल इन सफाई कर्मचारियों को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिला है जिसके चलते ये परेशान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने उन्हें 12 मार्च तक पूरी तनख्वाह दिलवाने का वादा किया था लेकिन सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें उनका वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं।
दो पुलिसकर्मी रंगे हाथों गिरफ्तार, पलवल में केजीपी एक्सप्रेसवे पर कर रहे थे अवैध वसूली
जानिए क्या बोले सफाई कर्मचारी
वहीँ सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बार-बार अपने वेतन के लिए हड़ताल करनी पड़ती है। वेतन समय पर नहीं देकर सफाई ठेकेदार कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। उनका कहना है कि अब किराए पर रह रहे कर्मचारियों के लिए अपने घर का किराया देना भी भारी पड़ रहा है। केवल यही नहीं बल्कि अब तो राशन और दूध वाले ने भी उन्हें सामान देना बंद कर दिया है।