India News (इंडिया न्यूज), Haryana Weather News Today: हरियाणा में कई दिनों से तेज धुप होने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वहीँ तापमान के बढ़ने के कारण लोगों को तपिश का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब तापमान के बढ़ते बढ़ते एक बारी फिर तापमान गिरने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बादल भी छा सकते हैं और तो और हवा भी चलने की संभावना भी जताई जा रही है।

  • किसानों की बढ़ी चिंता
  • जानिए कैसा रहा तापमान

अडानी इनविटेशनल गोल्फ चैंपियनशिप 2025: अडानी और PGTI ने ₹1.5 करोड़ इनविटेशनल गोल्फ चैंपियनशिप 2025 की घोषणा की

किसानों की बढ़ी चिंता

जिसके चलते अब किसानों की चिंता भी बढ़ रही है। वहीँ किसानों का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते अब बारिश और तेज हवाएं चली तो पकने की ओर जा रही गेहूं की फसल को बड़ा नुक्सान हो सकता है। हरियाणा में बुधवार को सुबह से खिली धूप से मौसम साफ रहा लेकिन तेज हवा चलती रही, जिसके मौसम में ठंडक रही। वहीँ अब यहाँ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में कल दोपहर के समय बढ़ी तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली वहीँ अब लोगों को इससे राहत भी मिलने वाली है।

Khelo India Para Games 2025: ओलंपिक की राह आसान बनाएगा खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025, 1300 से अधिक एथलीटों का जमावड़ा

जानिए कैसा रहा तापमान

प्रदेश में बुधवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीँ न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीँ वीरवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन में दिखने को मिल सकता है, जिससे दोबारा बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है ।

Khelo India Para Games 2025: ओलंपिक की राह आसान बनाएगा खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025, 1300 से अधिक एथलीटों का जमावड़ा