India News (इंडिया न्यूज), Panipat News: लगातार प्यार में पागल युवक युवती एक दूसरे के खून के प्यासे बने हुए हैं। वहीँ अब पानीपत से ही एक ऐसा मामला सामने आ रहा है। दरअसल, पानीपत शहर की जोगिंदर कॉलोनी में एक महिला की उसके प्रेमी राहुल ने बेरहमी से ह्त्या कर दी। इस दौरान पागल प्रेमी ने पहले महिला के साथ मारपीट की उसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं बल्कि युवती के शव को कंबल से ढककर कमरे में ही खिड़की के पीछे छिपा दिया।
- बेटी ने देखा मौत का मंजर
- पति हर बात से था अनजान
जिस प्रकार दूध में दही डाल उसे फाड़ा जाता है, उसी प्रकार कांग्रेस…., विज ने ऐसे लिया आड़े हाथ
बेटी ने देखा मौत का मंजर
इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान महिला की बेटी कमरे में ही मौजूद थी। वहीँ फिर 6 साल की बेटी ने अपने पिता और बाकी लोगों को इस बारे में जानकारी दी। वहीँ सूचना मिलते ही पति मौके पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान बेटी ने बताया कि वो तभी आता था जब पापा घर पर नहीं होते थे। शुक्रवार रात को भी वो आया था। यहां उसने मम्मी के साथ मारपीट की। इसी बीच उसने मम्मी का गला दबा दिया, जिससे मम्मी की मौत हो गई और राहुल यहां से भाग गया।
पति हर बात से था अनजान
आपको बता दें, मृतक महिला की पहचान रानी 29 वर्षीय के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है कि वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जैतपुर की रहने वाली थी। मृतका अपने पति बबलू और 10 साल की बेटी और एक बेटे के साथ पानीपत की जोगिंदर कॉलोनी में रहती थी। वहीँ आरोपी राहुल गोंडा यूपी का रहने वाला था जो अक्सर घर आया करता था। वहीँ मृतका के पति ने बताया कि उन्हें वारदात के बारे में कॉलोनी के ही रहने वाले जोगिंदर नाम के व्यक्ति ने दी।