India News (इंडिया न्यूज),Haryana News: जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2025 जल संचय जन भागीदारी जन जागरूकता की ओर अभियान की शुरुआत हो चुकी है। दौरान CM सैनी समेत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ,कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ,राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान सांसद कार्तिकेय शर्मा और कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने मटके में पानी डालकर जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2025 का शुभारंभ किया। जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं।
- संरक्षण कार्यों का किया गया उद्द्घाटन
- कई बड़े दिग्गज रहे मौजूद
सिरसा में ऐसी कौनसी मशीन पकड़ी, पूर्व सरपंच बंसीलाल सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
संरक्षण कार्यों का किया गया उद्द्घाटन
कैच द रेन 2025 के शुभारंभ के साथ साथ जल जंगल जन की इ- लॉचिंग, मुख्यमंत्रीजल संचय योजना जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ओर मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा किया गया। इसके इलावा जिला महेंद्रगढ़ के गांव मंडोला ,दूलोठ बदोपुर , खेड़ी ,धोखेड़ा में जल संरक्षण के विभिन्न कार्यों का उद्घाटन भी किया गया।
कई बड़े दिग्गज रहे मौजूद
इस दौरान एकीकृत जल संसाधन कार्य योजना 2025 -27 का भी शुभारंभ किया गया। वहीँ इसके अलावा मुख्यमंत्री जल संचय योजना हरियाणा का भी शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद कार्तिकेय शर्मा और कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने अहम रोल अदा किया। वहीँ हरियाणा वॉटर रिसोर्सेस एटलस 2025 का भी शुभारंभ किया गया। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, मुख्यमंत्री हरियाणा ,कैबिनेट मंत्री हरियाणा श्रुति चौधरी, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ,विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व स्पीकर हरियाणा ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल और अन्य लोग भी मौजूद रहे।