India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Budget 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा का बजट पेश कर रहे हैं। वहीँ इस दौरान CM सैनी महिलाओं से लेकर स्कूल के बच्चों तक को बड़ी खुशखबरी दे चुके हैं। इसी बीच CM नायब सिंह सैनी ने स्कूलों को और भी ज्यादा बेहतर बनाने का फैसला ले लिया है। वहीँ CM सैनी ने स्कूल के छात्रों को कई बड़ी खुशखबरियाँ दे दी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2 बजे बजट पेश करना शुरू कर दिया था।

  • कल्पना चावला छात्रवृत्ति का किया एलान
  • स्कूलों का होगा विकास

यौन उत्पीड़न मामले में जांच करने पहुंची पुलिस को बनाया बंधक, फिर ऐसे दिया घटना को अंजाम; मामला जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

कल्पना चावला छात्रवृत्ति का किया एलान

बजट पेश करते हुए CM नायब सिंह सैनी ने बजट में कल्पना चावला छात्रवृत्ति का एलान भी कर दिया है। इस योजना के तहत छात्राओं को एक लाख तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिसके चलते छात्र अपनी शिक्षा से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। वहीँ अब इन छात्रों को कोचिंग की फीस अपनी स्टेशनरी जैसी चीजों पर खर्च करने के लिए ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा। अब इन सबका पूरा खर्च हरियाणा सरकार उठाने वाली है।

हरियाणा की महिलाओं और किसानों की हो गई बल्ले बल्ले, सरकार ने दी बड़ी राहत, Loan लेने पर नहीं देना पड़ेगा ब्याज

स्कूलों का होगा विकास

कल्पना चावला छात्रवृत्ति के अलावा CM नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के छात्रों को एक और बड़ी खुशखबरी दे दी है। बजट में कहा गया कि बच्चों को स्कूलों में फ्रेंच भाषा भी पढ़ाई जाएगी। जिसके कारण बच्चों को भविष्य में काफी लाभ होगा। वहीँ हरियाणा के हर एक स्कूल में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। सतह ही हर जिले में एक राजकीय महाविद्यालय को संस्कृत महाविद्यालय के ताैर पर विकसित किया जाएगा।

बांग्लादेश वापस लौट रहीं हैं शेख हसीना, हो गया बड़ा ऐलान, अब क्या करेंगी Yunus सरकार?