India News (इंडिया न्यूज), Kuldeep Bishnoi : जिन कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ कंधे से कंधा मिला कर संघर्ष किया है, उन कार्यकर्ताओं को मैं कभी भूल नहीं सकता। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कुलदीप बिश्नोई को एक बार फिर से चाहे कितना भी संघर्ष करना पड़े वे करेंगे। इसलिए कार्यकर्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे उनके काम करवाएंगे। उक्त बातें पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने ऊझा रोड के नजदीक अपने पुराने संघर्ष के साथी और पूर्व पार्षद व गुर्जर सभा पानीपत प्रधान कर्णसिंह पसीना के निवास पर अपने साथियों का हालचाल जानते हुए कही। Kuldeep Bishnoi
इस दौरान उन्होंने कर्णसिंह पसीना की प्रशंसा करते हुए कहा कि संघर्ष के समय जो साथ कर्ण सिंह जैसे साथियों ने दिया है, उनकी सात पीढ़ियां भी उनका कर्ज नहीं उतार सकती। वो हर समय सुख-दुख में कर्ण सिंह के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। इस दौरान कुलदीप बिश्नोई का कार्यकर्ताओं ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश के हर कोने में उन्हें अपने पुराने संघर्ष के साथियों से वही प्यार, स्नेह और समर्थन मिल रहा है, जिसको देखकर वे अभिभूत हैं और उन्हें एक नई ऊर्जा और ताकत मिल रही है। Kuldeep Bishnoi
Kuldeep Bishnoi
उन्होंने कहा कि प्रदेश की नायब सरकार बेहतरीन काम कर रही है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के कार्य समान रूप से करवा रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश को प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर कर रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया वे अपना साथ और स्नेह इसी प्रकार बनाए रखें, यही उनकी ताकत है। इस मौके पर महेश थरेजा, नक्षत्र शर्मा, आजाद नम्बरदार, सरपंच पंकज रावल, नरेश ऊझा, ईशम सिहं गोयला खुर्द, एमसी बिट्टू प्रजापति, एमसी प्रीतम गुर्जर, गोविन्द वाल्मीकि, जयकरण सैन, रविन्द्र सैनी, मुकेश सैनी, अधिवक्ता भवरसिहं, मा.पितांबर रावल, रविन्द्र भलौर, शिवकुमार रावल, कंवरपाल जलालपुर, बिट्टू रावल बापौली, रोहताश आदि मौजूद रहे। Kuldeep Bishnoi