India News (इंडिया न्यूज), Mayor Komal Saini : नवनिर्वाचित महापौर कोमल सैनी ने अपना कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे दिन भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिला बार प्रधान सुरेन्द्र दुहन अपनी टीम के साथ बधाई देने पहुंचे। पार्षद अशोक कटारिया, देवेन्द्र दत्ता, विक्की कत्याल, रामभज सैनी के अलावा सरदार गुरशरण सिंह बब्बू सहित अनेक समाजसेवी संस्थाओं के अध्यक्ष व प्रभारियों ने भी उन्हें बधाई दी। इसके बाद अधिकारियों की बैठक का आयोजन भी किया गया। मेयर कोमल सैनी ने अपनी पहली बैठक में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। Mayor Komal Saini
Mayor Komal Saini
बैठक को संबोधित करते हुए मेयर कोमल सैनी ने कहा कि लोकतंत्र विश्व की सबसे अधिक लोकप्रिय शासन प्रणाली है। जब जनप्रतिनिधि जनता की आशाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हैं तो उनका लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ता है। इस लोकप्रियता को कायम रखने और आगे बढ़ाने में अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों का यह प्रथम दायित्व है कि वे शासन के अनुरूप कानूनी दायरे में रहते हुए प्राथमिकता के आधार पर पूरी शालीनता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान समय रहते करें। Mayor Komal Saini
उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे और कार्यालय से छोड़ने से पूर्व अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सभी छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान पूरी पारदर्शिता और शीघ्रता के साथ हो। इसी के लिए भारतीय संविधान ने स्थानीय निकायों की स्थापना की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें अपना प्रत्येक कार्य अन्तोदय की भावना को सर्वोपरि मानते हुए करती हैं। सुशासन और पारदर्शिता हमारा मूल मंत्र है। हरियाणा में गत 10 वर्षों के दौरान जहाँ अनेक विकास कार्य करवाए गए वहीँ बिना किसी खर्ची-पर्ची के पूरी पारदर्शिता के साथ प्रतिभाशाली गरीब बच्चों को सरकारी नौकरी देने का कार्य किया गया है। Mayor Komal Saini
इसी पारदर्शिता ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के युवाओं को रोजगार की नई रोशनी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। वे इस निगम की पार्षद रही हैं और उन्हें सभी 26 वार्डों की मुख्य समस्याओं का ज्ञान है फिर भी उन्होंने यह निर्णय लिया है कि वे पार्षदों से चर्चा कर अधिकारियों के साथ शहर के प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करेंगी और यदि कोई जटिल समस्या है तो जिला प्रशासन और हरियाणा सरकार से सहायता लेकर उन सभी समस्याओं का समाधान करेंगी।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय पर आएं और लंबित पड़ी फाइलों का निपटान तेजी से करें। उन्होंने कहा कि रोटी कपड़ा और मकान मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। इसीलिए उनका प्रयास रहेगा कि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बेहतर राशन वितरण प्रणाली हो और सभी जरुरतमंद लोगों को नियमानुसार पक्के मकान मिले और सभी धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों और पार्कों की स्वच्छता और सुंदरता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। Mayor Komal Saini