• सदन को सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी पर अपनी खुशी का इजहार करना चाहिए
  • यहां रखे जाने वाले प्रस्ताव से सुनीता विलियम्स को अवगत भी कराया जाना चाहिए अनिल विज
  • इस कठिन कार्य करने के वाले नासा के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का भी सदन को धन्यवाद व आभार व्यक्त करना चाहिए
  • विज के इस प्रस्ताव पर सदन के सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर एक स्वर में स्वागत किया

India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान एक सकारात्मक पहल के तहत स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान ड्रैगन से भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की पृथ्वी पर सफल वापसी पर सदन को अवगत कराया और कहा कि इस सदन को उनकी सकुशल वापसी पर अपनी खुशी का इजहार करना चाहिए और यहां रखे जाने वाले प्रस्ताव से सुनीता विलियम्स को अवगत भी कराया जाना चाहिए। Minister Anil Vij

सांसद कुमारी सैलजा ने बजट को बताया ‘आंकड़ों की कलाकारी’, कहा- हरियाणा में बिना बजट के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कैसे होगा काम?

Minister Anil Vij : सदन के सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर एक स्वर में स्वागत किया

विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के सफल वापसी पर एक प्रस्ताव रखे जाने के संबंध में सदन को संबोधित कर रहे थे। विज के इस प्रस्ताव पर सदन के सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर एक स्वर में स्वागत किया।

9 महीने 14 दिन से अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यान की खराबी के कारण रुके हुए थे

उन्होंने कहा कि आज सुबह 3.27 बजे पर आकाश से धरती पर एक खुशी की खबर आई कि भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अंतरिक्ष यात्री पिछले 9 महीने 14 दिन से अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यान की खराबी के कारण रुके हुए थे। उन्होंने बताया कि ये अंतरिक्ष यात्री 8 दिन के लिए गए थे लेकिन अंतरिक्ष यान के खराब होने के कारण ये वहां पर रुके हुए थे। Minister Anil Vij

पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, पत्नी को तेल छिड़ककर जला दिया था ज़िंदा..आरोपी ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे  

अंतरिक्ष यात्रा में जाते समय अपने साथ गीता और हिंदुस्तान की स्टार डिश समोसे ले जाना नहीं भूलती

विज ने बताया कि सुनीता विलियम्स के पिता गुजरात के रहने वाले थे और सुनीता विलियम्स भी अपनी जड़ों को हिंदुस्तान से मानती है। वह अंतरिक्ष यात्रा में जाते समय अपने साथ गीता और हिंदुस्तान की स्टार डिश समोसे ले जाना नहीं भूलती है। विज ने कहा कि इसलिए मैं चाहता हूं कि यह सदन उनकी सकुशल वापसी पर अपनी खुशी का इजहार करें और यहां रखे जाने वाले इस प्रस्ताव से सुनीता विलियम्स को अवगत भी कराया जाए। Minister Anil Vij

Minister Anil Vij : इन अंतरिक्ष यात्रियों को सकुशल धरती पर लाया गया

उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘मैं यह भी चाहूंगा इतने कठिन काम को नासा के जिन अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने सफल बनाया और एक करिश्मा करके दिखाया है कि इतने दिन रुके रहने के बाद भी इन अंतरिक्ष यात्रियों को सकुशल धरती पर लाया गया, इसलिए हमें उनका भी आभार व्यक्त करना चाहिए’’।

वे स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से गल्फ ऑफ मेक्सिको में उतरे

उल्लेखनीय है कि सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर के पहले मानव मिशन के तहत अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा की थी। नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने के अंतरिक्ष मिशन के बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं। वे स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से गल्फ ऑफ मेक्सिको में उतरे। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बीते नौ महीने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए थे। Minister Anil Vij

गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों से की एकजुट होने की अपील, कहा -जब तक देश का किसान इकट्ठा नहीं तब तक सरकार कोई बात नहीं मानेगी