India News(इंडिया न्यूज़), Minister Krishan Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का रविवार को गांव भंडारी में जोरदार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंत्री कृष्ण लाल पंवार को ग्रामीणों द्वारा खुली जीप में कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया और उनका पगड़ी पहनाकर स्वागत और अभिनंदन भी किया गया।

अंबाला के बदहाल पार्कों पर हरियाणा मानव अधिकार आयोग सख्त, हरित क्षेत्र अब अधिकार का सवाल

Minister Krishan Lal Panwar : विकास कार्य निर्बाध रूप से आगे भी चलते रहेंगे

भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विकास, पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि विगत 10 सालों में भाजपा की सरकार में जिस तरह से समानता पर जोर देकर विकास कार्य किए गए हैं, यह विकास कार्य निर्बाध रूप से आगे भी चलते रहेंगे।

  • पानीपत के गांव भंडारी में हुआ विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का जोरदार स्वागत
  • समानता की भावना से सरकार कर रही है विकास कार्य
  • आने वाले समय में विकास कार्यों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी

इंद्री में स्कूल एक वार्षिक उत्सव में पहुंचे कृषि मंत्री, कहा -स्कूल की प्रतिष्ठा का पता उसकी नई बिल्डिंग से नहीं बल्कि…? जानें क्या बोले मंत्री

Minister Krishan Lal Panwar : विकसित भारत संकल्प पूरा करने में देश की जनता अपना भरपूर सहयोग देगी

उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित इसराना विधानसभा में भी विकास कार्यों में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो निर्णय लिए हैं वे ऐतिहासिक हैं। इन निर्णयों से प्रधानमंत्री ने साबित कर दिया है कि देश और देश की जनता की सेवा ही उनके लिए सर्वोपरि है। Minister Krishan Lal Panwar

प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है, देश की जनता उसे पूरा करने में अपना भरपूर सहयोग देगी। प्रदेश में भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास का जो खाका तैयार किया गया है। उससे हरियाणा प्रदेश उन्नति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

पिछले 10 साल का कार्यकाल विपक्ष के 60 सालों पर भारी

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी अधूरी है। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। भाजपा की एकमात्र ऐसा संगठन है जहां कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिछले 10 साल का कार्यकाल विपक्ष के 60 सालों पर भारी हैं। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं हैं। Minister Krishan Lal Panwar

कुरुक्षेत्र के युवक की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में हुई मौत, मृतक 7 साल पहले गया था कैलिफोर्निया, परिवार ने मीडिया के सामने आने से किया मना

Minister Krishan Lal Panwar : देश ने जो तरक्की की है वह किसी से छिपी नहीं

प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष बौखलाया हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की विदेशों में तारीफ हो रही है। पंवार ने कहा कि विकास के मामले में देश ने जो तरक्की की है वह किसी से छिपी नहीं है। पहले विकास केवल कागजों में होता था लेकिन भाजपा सरकार जब से आई है भाजपा ने धरातल पर विकास किया है। Minister Krishan Lal Panwar

 

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के आवास पर हुआ भव्य होली मिलन समारोह, करीब 12,000 लोगों ने खेली रंगों की होली

हरियाणा को मई में मिलेगी नई मेट्रो, जानिए कहां से लेकर कहां तक चलेगी यह ट्रेन, लोगों का आवागमन होगा सुगम

बवासीर और ल्यूकोरिया जैसी गंभीर बीमारियों को आड़े हाथ लें फेंकने की क्षमता रखती है ये 10 रुपए में मिलने वाली घांस, जानें बेनिफिट्स!

क्यों इतना प्यार करके भी श्री कृष्ण ने राधा से नहीं किया विवाह? आज भी इसकी असल वजह से अनजान है आप!