India News (इंडिया न्यूज़), Minister Mahipal Dhanda On Budget : हरियाणा सरकार का सोमवार को पेश हुआ बजट हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश वासियों को जन सेवा की भावना से समर्पित किया। बजट पेश होने पर महिपाल ढांडा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश की खुशहाली में अहम बताया। वित्त मंत्री के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए प्रदेश के बजट की जमकर सराहना करते हुए इसे सबका साथ-सबका विकास के नारे को चरितार्थ करने वाला बताया।

हरियाणा के सभी यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेजों में उद्योग-अकादमिक भागीदारी को  किया जाएगा अनिवार्य, जानें की छात्राओं की ट्यूशन फीस होगी माफ 

Minister Mahipal Dhanda On Budget : मुख्यमंत्री ने पानीपत जिला को 8 सौगात दी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पानीपत जिला को 8 सौगात दी हैं। यही नहीं नौवीं और दसवीं की कक्षाओं में बुनियादी समझ को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे जिससे बच्चों का भविष्य संवरेगा। शहर में सीईटीपी प्लांट भी लगाया जाएगा। स्वास्थ्य और खेल जगत से जुड़ी भी घोषणाएं मुख्यमंत्री की ओर से की गई है जिससे जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

लाडो लक्ष्मी योजना शुरु करने के लिए पांच हजार करोड़ का प्रावधान

महिपाल ढांडा ने कहा कि इस बजट सभी वर्ग के हितार्थ योजनाओं के लिए प्रावधान करते हुए अनेक घोषणाएं कर की हैं जो प्रदेश में विकास के नए द्वार खोलने का कार्य करेंगी। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बतौर वित्त मंत्री दो लाख हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया है, जिसमें पिछले वर्ष 1.89 करोड़ के बजट के मुकाबले 13.7 फीसदी की वृद्धि की गई है। Minister Mahipal Dhanda On Budget

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाडो लक्ष्मी योजना शुरु करने के लिए पांच हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसमे महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा युवाओं, खेलों, व्यापारी, किसान समेत सभी वर्गों के लिए इस बजट में योजनाओं का क्रियान्वयन कर बजट का प्रावधान किया गया है।

हरियाणा प्रति व्यक्ति जीएसटी टैक्स कलेक्शन में देश के बड़े राज्यों में हरियाणा प्रथम स्थान पर 

Minister Mahipal Dhanda On Budget : खेल और पर्यावरण सुधार के लिए महत्वपूर्ण योजनाएँ लाई गई

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने इस बजट को पानीपत के लिए विकास के नए द्वार खोलने वाला बताते हुए कहा कि बजट में खिलाडिय़ों को 20 लाख तक के बीमा का भी प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाली योजनाओं तथा आगामी नीति निर्धारण के लिए भविष्य डिर्पाटमेंट भी बनाया जाएगा तथा गौ संवर्धन को बढ़ाने के लिए प्रत्येक गांव में गाय अभयरण भी बनाए जाएंगे।

MLA Pramod Vij

विधायक प्रमोद विज ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच के चलते प्रदेश में खेल और पर्यावरण सुधार के लिए महत्वपूर्ण योजनाएँ लाई गई हैं। विधायक ने कहा कि इस बजट में राज्य के सभी वर्गों के हितों का समावेश किया गया है, जिससे हरियाणा को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में मदद मिलेगी।

विधायक मनमोहन भड़ाना ने बजट को राज्य के विकास और आमजन के हितों का बजट बताया

समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने बजट को अत्यंत विकासपरक व जनक कल्याणकारी बताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य के समुचित विकास में यह बजट एक बड़ा कदम साबित होगा। विधायक मनमोहन भड़ाना ने हरियाणा बजट 2025-26 को राज्य के विकास और आमजन के हितों का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग के विकास पर केंद्रित है, जिसमें युवा, महिला, खिलाड़ी, किसान, कर्मचारी और उद्योगपति सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में ‘विकसित हरियाणा, विकसित भारत’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे हैं। Minister Mahipal Dhanda On Budget

MLA Manmohan Bhadhana

2088 तालाबों को अमृत सरोवर में बदला जाएगा और 2200 नए अमृत सरोवर बनाए जाएंगे

बुनियादी ढांचे और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। एक हजार से अधिक आबादी वाली पंचायतों में कच्ची फिरनियों को पक्का किया जाएगा। 754 गाँवों में महिला चौपालों का निर्माण होगा। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 2088 तालाबों को अमृत सरोवर में बदला जाएगा और 2200 नए अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। शिक्षा और युवा कल्याण के तहत हरियाणा ओलंपियाड का आयोजन होगा।

हरियाणा की सभी नगर पालिकाओं में खेल परिसर बनाए जाएंगे। खेल स्टेडियम के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार, बेघरों के लिए आवास और स्थानीय निकायों को विशेष अधिकार देने की दिशा में सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। Minister Mahipal Dhanda On Budget

मोहन लाल बड़ौली की बजट पर प्रतिक्रिया, कहा – गरीबों,  किसानों, महिलाओं व युवाओं के सुन्दर भविष्य की रुपरेखा तय करने वाला बजट

बढ़ते नशे पर सैलजा का कड़ा प्रहार..कहा -‘नशे की ओवरडोज’ से युवाओं की मौत का सिलसिला जारी, हरियाणा में 13 जिले नशे के ‘हॉट स्पॉट’