India News (इंडिया न्यूज), MLA Adarsh ​​Gram Yojana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ- सबका विकास – सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत हरियाणा में 25 विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए विधायकों को 1-1 करोड़ रुपये की निधि जारी की जा चुकी है। MLA Adarsh ​​Gram Yojana

मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा – ‘मोतियाबिंद’ से ग्रस्त है कांग्रेस….विकास के काम नज़र ही नहीं आते

  • शेष बचे हुए विधायक भी अपने- अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की सूची भिजवाएं, ताकि उन्हें भी जल्द राशि जारी की जा सके

MLA Adarsh ​​Gram Yojana : ये राशि 3 किस्तों में दी जाएगी

मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में बोल रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत शेष बचे हुए विधायक भी अपने- अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की सूची भिजवाएं, ताकि उन्हें भी यह राशि जल्द से जल्द जारी की जा सके। MLA Adarsh ​​Gram Yojana

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य बजट 2025 -26 में भी सभी विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य करवाने के लिए 5 -5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की गई है। ये राशि 3 किस्तों में दी जाएगी। MLA Adarsh ​​Gram Yojana

खाप व किसानों ने सरकार को दी चेतावनी, कहा – टेंट उखाड़ना, किसानों को गिरफ्तार करना बिल्कुल गलत, सरकार ने मांगे नहीं मानी तो उठेगी बड़े आंदोलन की ‘चिंगारी’ 

किसानों को हिरासत में लेना निंदनीय’…कुमारी सैलजा ने कहा -पंजाब सरकार के साथ मिलकर किसानों के आंदोलन को खत्म करना चाहता है केंद्र