India News (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli met PM Narendra Modi : हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने गुरुवार को दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के दौरान सरकार, संगठन के तालमेल, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक नियुक्तियों तथा निकाय चुनाव के परिणामों पर चर्चा हुई। इस दौरान पीएम मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर भी प्रधानमंत्री के साथ चर्चा हुई।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने नारनौल में शहीद स्मारक बनाने को लेकर सीएम सैनी से की मुलाकात

गुरुवार को पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने से पहले बुधवार को पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। इस दौरान बड़ौली ने सोनीपत में मीडिया से बात करते हुए बताया कि 29 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोनीपत में रात्रि ठहराव करेंगे और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। Mohan Lal Badoli met PM Narendra Modi

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 मार्च को सोनीपत में करेंगे रात्रि ठहराव, कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनकी समस्याओं का करेंगे समाधान

Mohan Lal Badoli met PM Narendra Modi : संगठनात्मक एवं विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन मिला

पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तेजस्वी व दूरदर्शी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठनात्मक एवं विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिला आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहता है।

लोकसभा में देश के पहले सहकारी विश्वविद्यालय का बिल हुआ पास, डॉ अरविंद शर्मा ने कहा-सहकारी संस्थाओं को मजबूत करेगा विश्वविद्यालय

लगभग आधा-आधा घंटा प्रदेश के राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री शाह से लगभग आधा-आधा घंटा प्रदेश के राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री शाह को बताया कि हरियाणा में 27 जिलों का संगठनात्मक गठन हुआ है और साथ ही संगठनात्मक नियुक्तियां भी हो चुकी है। Mohan Lal Badoli met PM Narendra Modi

उन्होंने दोनों नेताओं को बताया कि प्रदेश के सभी मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। बड़ौली ने पीएम मोदी और शाह को यह भी बताया कि निकाय चुनाव में भाजपा को जो शानदार जीत मिली है, वह कार्यकर्ताओं की एकजुटता की बदौलत ही हो पाया है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को बताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से शानदार परिणाम भाजपा के पक्ष में आए हैं।

Mohan Lal Badoli met PM Narendra Modi : हरियाणा सरकार और संगठन का तालमेल शानदा

पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से वार्तालाप के दौरान बड़ौली ने सरकार और संगठन के तालमेल के विषय में भी बताया कि हरियाणा सरकार और संगठन का तालमेल शानदार है जिसकी वजह से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। दो और तीन अप्रैल को समालखा में होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की भी श्री बड़ौली ने दोनों नेताओं को जानकारी दी। बड़ौली ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में 27 जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे।

जेपी नड्डा से भी मिले थे और उनसे भी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की

बड़ौली ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर और वे खुद भी शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालविया भी प्रशिक्षण शिविर में रहेंगे। पंडित बडौली ने बताया कि इससे पहले बुधवार को वे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले थे और उनसे भी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की थी। Mohan Lal Badoli met PM Narendra Modi

जोश बढ़ाने के साथ-साथ संगठन को और भी अधिक मजबूती मिलेगी

उन्होंने बताया कि सोनीपत में आगामी 30 मार्च को आयोजित होने वाली मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। आगामी 2 और 3 अप्रैल को पानीपत क्षेत्र के पट्टीकल्याणा में संगठन की दो दिवसीय बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री सहित हरियाणा के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के साथ-साथ संगठन को और भी अधिक मजबूती मिलेगी। Mohan Lal Badoli met PM Narendra Modi

हरियाणा मानव अधिकार आयोग के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, आयोग की वार्षिक रिपोर्ट एवं कैलेंडर भी सौंपा