• नहर किनारे करीब 500 से अधिक गोलियों के खोल पड़े मिले

India News (इंडिया न्यूज), Kurukshetra : हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के गांव मिर्जापुर के निकट भाखड़ा नहर के किनारे भारी मात्रा में गोलियों के खोल मिलने से हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि जब गांव के कुछ मजदूर काम पर जा रहे थे तो उन्होंने नहर किनारे करीब 500 से अधिक गोलियों के खोल पड़े देखे। बस कुछ ही पलों मे पूरे गांव में यह सूचना फैल गई।

हरियाणा में होली पर जमकर बरसेंगे बादल, ओले गिरने की संभावना, जानिए कैसा रहेगा मौसम

Kurukshetra : डायल 112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची

वहीं जैसे ही सूचना डायल 112 पुलिस टीम को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की। गोताखोर प्रगट सिंह ने पुलिस के साथ मिलकर नहर के अंदर भी तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान करीब 300 गोलियों के खोल नहर से बरामद किए गए।

नहर के किनारे इतनी बड़ी मात्रा में गोलियों के खोल मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत ही खोलों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि यह गोलियों के खोल किसी अपराध या अवैध गतिविधि से जुड़े हो सकते हैं, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।

लिंगानुपात सुधार में करनाल जिला बना प्रदेश का सिरमौर, साल 2024 में लिंगानुपात का आंकड़ा पहुंचा 926 के पार

ये बाेले गोताखोर प्रगट सिंह

गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि नहर किनारे गोलियों के खोल पड़े थे। जब उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस टीम के साथ मिलकर नहर के अंदर भी तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें भी कुछ गोलियों के खोल बरामद किए गए।

घटना के बाद से ही पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि यह गोलियों के खोल कहां से आए और किस उद्देश्य से इन्हें नहर में फेंका गया।  आपको बता दें कि नहर से 32 बोर के 450 खोल, 12 बोर के 8, डम्मी खोल 31 और 9MM के 49 खोल बरामद हुए। हालांकि 9MM के खोल असली हैं या नकली, इसकी जांच की जा रही है।

नूंह में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, बस चालक की मौके पर ही मौत, अलसुबह हुआ हादसा