Hindi News / Haryana News / Mp Selja Got Angry At Bjp Mps Said On Whose Behest Bjp Mps Are Commenting On Supreme Court Why Show Cause Notice Was Not Issued

भाजपा सांसदों पर भड़की सैलजा, कहा – किसके इशारे पर सर्वोच्च न्यायालय पर टिप्पणी कर रहे हैं भाजपा सांसद, कारण बताओ नोटिस क्यों नहीं किया जारी !!

India News (इंडिया न्यूज), MP Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय पर टिप्पणी कर भाजपा देश की संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है, भाजपा को बताना होगा कि उनके नेता किसके इशारे पर सर्वोच्च न्यायालय पर […]

BY: Anurekha Lambra • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), MP Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय पर टिप्पणी कर भाजपा देश की संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है, भाजपा को बताना होगा कि उनके नेता किसके इशारे पर सर्वोच्च न्यायालय पर टिप्पणी कर रहे है। पर भाजपा न्यायपालिका पर अस्वीकार्य टिप्पणियों पर पूरी तरह से चुप हैं।

संविधान पर बार-बार हो रहे हमलों को लेकर पीएम भी मौन है। उधर भाजपा ने अपने सांसदों द्वारा सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई पर किए गए हमलों से खुद को अलग तो कर लिया, अगर ये सांसदों के अपने विचार है तो पार्टी ने दोनों सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी क्यों नहीं किया। MP Selja

गाड़ी के शीशों पर ‘काली फिल्म’ लगाने वाले हो जाएं सावधान, हरियाणा के इस जिले में काली फिल्म और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट पर कार्रवाई के मूड में है प्रशासन 

MP Kumari Selja

पीएम मोदी के जेद्दाह पहुंचते ही मुस्लिम देश में गूंजा ‘ऐ वतन ऐ वतन’, स्वागत में दी गई 21 तोपों की सलामी, Video वायरल

  • अगर सांसदों के निजी विचार तो भाजपा अध्यक्ष ने क्यों नहीं जारी किया कारण बताओ नोटिस

MP Selja : भाजपा संवैधानिक संस्थाओं पर भी भरोसा नहीं कर रही

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा ने तो सर्वोच्च न्यायालय को भी नहीं बक्शा उस पर भी उंगली उठाई जा रही है, भाजपा संवैधानिक संस्थाओं पर भी भरोसा नहीं कर रही है। कुमारी सैलजा ने कहा कि 11 साल से भाजपा सत्ता में है, उसके नेताओं को जवाब देना चाहिए कि वे किसके इशारे पर सर्वोच्च न्यायालय और कांग्रेस पर उंगली उठा रहे हैं।

उन्हें कारण बताओ नोटिस क्यों नहीं जारी किया गया

अगर भारतीय संविधान पर लगातार हो रहे हमलों पर प्रधानमंत्री की लगातार चुप्पी इन हमलों का मौन समर्थन तो नहीं है। भाजपा ने अपने सांसदों द्वारा सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई पर किए गए हमलों से खुद को अलग कर लिया, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह कहना कि कि ये टिप्पणियां उनके निजी विचार हैं। कुमारी सैलजा ने भाजपा अध्यक्ष से पूछा हैै कि दोनों सांसदों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई और उन्हें कारण बताओ नोटिस क्यों नहीं जारी किया गया। MP Selja

MP Selja : मंडियां अनाज से भरी फिर भी किसान के हाथ खाली क्यों?

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की अनाजमंडिया गेहूं से अटी पड़ी है, मंडी में जगह न होने पर मंडी के बाहर सड़को और मैदान में गेहूं की ढेरियां लगी हुई है क्योंकि कही पर भी उठान नहीं हो पा रहा है। सरकार जल्द भुगतान की बात तो कर रही है पर हो नहीं रहा है।

मंडियां अनाज से भरी होने के बावजूद किसान के हाथ खाली है। सरकार के 48 घंटे में उठान के आदेश हवाई साबित हो रहे हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि जब मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर सरकार को पूरा आंकडा मिल चुका था कि गेहूं की कितनी बिजाई हुई है और कितना उत्पादन हुआ है उसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रबंध क्यों नहीं किया।

MP Selja : सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार

मौजूदा हालात के लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार की लापरवाही का खामियाजा किसानों को नहीं भुगतना चाहिए। किसान से गेहूं खरीद ली जाती है पर उठान न होने पर पड़ी हुई गेंहू को अगर कोई नुकसान होता है तो उसकी भरपाई किसान से की जाती है जो पूरी तरह से अनुचित है। गेहूं खरीद के बाद एजेंसी की ही जिम्मेदारी होनी चाहिए। MP Selja

Tags:

Haryanaharyana newsindia news haryanaKumari SeljaMP Selja
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue