India News (इंडिया न्यूज), Rohtak Municipal Corporation : रोहतक नगर निगम के नवनियुक्त मेयर राम अवतार वाल्मीकि का आज पद ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार व डॉक्टर अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और नगर निगम स्थित मेयर कार्यालय पहुंचकर रामावतार वाल्मीकि को पद ग्रहण करवाया। Rohtak Municipal Corporation
Rohtak Municipal Corporation
इससे पहले दोनों ही मंत्रियों ने विपक्षी दलों पर बजट को लेकर तो कटाक्ष किया ही साथ ही कहा कि हरियाणा में जो ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है उससे विकास और तेजी से आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व नगर निगम अधिकारी उपस्थित रहे। Rohtak Municipal Corporation
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि जिस तरह से शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के मेयर और पार्षद जीत कर आए हैं उससे हरियाणा प्रदेश में और तेजी से विकास होगा और जिन मूलभूत सुविधाओं की जरूरत शहरों में है उस पर काम किया जाएगा। हरियाणा सरकार इसके लिए कटिबद्ध है और किसी प्रकार की कमी बजट को लेकर नगर निगम या नगर पालिका में नहीं आने दी जाएगी।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा कि प्रदेश के सभी गांव में ई लाइब्रेरी बनाने का काम शुरू किया जा रहा है ताकि बच्चे वहां बैठकर पढ़ें और नौकरी ले सके। अवैध खनन को लेकर भी सरकार सख्त है और किसी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस कहां बच गई है जो अपने विपक्ष का ही नेता नहीं चुन सकती उसका कोई वजूद नहीं है। Rohtak Municipal Corporation
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने नगर निगम, रोहतक के नवनियुक्त महापौर राम अवतार वाल्मीकि व पार्षदगणों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन व लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ‘शहर की सरकार’ जन आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी और अब रोहतक में ट्रिपल इंजन की सरकार विकास की गति को तेज करेगी। मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने हरियाणा में चल रहे गानों के विवाद को लेकर कहा कि विधानसभा में यह मुद्दा उठा था और जिस पर सरकार काफी गंभीर है और साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा के गायको ने हरियाणवी संस्कृति को बहुत आगे बढ़ाया है। Rohtak Municipal Corporation
हरियाणा सरकार उनके मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने देगी है। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा के सांग व हरियाणवी वाद्य यंत्रों को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार काम करेगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी सवाल उठाया और कहा कि हरियाणा विधानसभा में जिस तरह से कांग्रेस वॉकआउट कर रही थी कांग्रेस सुनने के मूड में नहीं है।
वह सिर्फ वही सुनना चाहते हैं जो उनको अच्छा लगता है। साथ ही डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि जेल को लेकर सुधरीकरण हो रहा है और जेल के अंदर जैमर लगाए जा रहे हैं ताकि मोबाइल मिलने जैसी घटनाएं ना हो सके और बेहतर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। Rohtak Municipal Corporation