India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini: हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अचानक देर रात पंजाब के सरपंच मिलने पहुंचे। इस दौरान इनके बीच काफी लंबी मीटिंग चली। वहीँ सब अब इस बात को जानने के लिए बेचैन है कि आखिर देर रात पंजाब के सरपंच को cm सैनी ने मिलने की क्या जरूरत पड़ गई। खबर है कि इस दौरान लगभग 15 सरपंच मुख्यमंत्री साहब से मिलने पहुंचे थे।
- CM से मुलाकात के बाद क्या बोले सरपंच
- सरपंच ने किया खुलासा
नूंह में पशु तस्करों की हद, कार में ही ठूंस ले गए गाय, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
CM से मुलाकात के बाद क्या बोले सरपंच
आपकी जानकारी के लिए बता दें, संगरूर जिले के लहरा विधानसभा क्षेत्र से लगभग 15 से ज़्यादा सरपंच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे। वहीँ इसके बाद सरपंचों ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद खुशी भी जाहिर की है। ख़ुशी जाहिर करते हुए सरपंचों ने कहा कि, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हमारी सारी बात और मुद्दों पर ध्यान से सुना। हमारे मुख्यमंत्री तो व्यस्त होने की वजह से मिलने का वक्त ही नहीं दे पाते।
सरपंच ने किया खुलासा
वहीँ इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने के बाद किन अहम मुद्दों को लेकर बातचीत हुई। सरपंच ने कहा कि, मुख्यमंत्री ने सरपंचों से जुड़े मुद्दों के निवारण का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि, सभी सरपंचों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पंजाब आने का भी न्यौता दिया है। वहीँ पंजाब के सरपंचों ने हरियाणा में ग्राम पंचायतों को दिए गए फंड को लेकर भी मुख्यमंत्री की तारीफ की है। वहीँ उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि, पंजाब में पंचायतों को हरियाणा के मुक़ाबले फंड नहीं मिल पाता है।